प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने ग्राम भदौरा में प्रातः 6 बजे किया भ्रमण

Updated on 10-04-2023 05:14 PM

ऊर्जा मंत्री और गुना जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्राम भदौरा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह 6 बजे गाँव का भ्रमण किया। वह सीधे छुट्टिया बाई के मकान पर गए। छुट्टिया बाई आँखों से अंधी है। उन्होंने उसके बेटा श्री पप्पू से बात की और समस्या के बारे में जाना। पप्पू ने बताया कि उनके पास आवास नहीं है और राशन भी नहीं मिलता है। मंत्री श्री तोमर ने पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री तोमर ने गाँव में जल जीवन मिशन और नल जल योजना संबंधी 20 परिवारों के घर जाकर योजना की जानकारी ली और समय-सीमा में नल जल योजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद शासकीय माध्यमिक विद्यालय भदौरा का निरीक्षण किया और मध्यान्ह भोजन योजना में निर्मित किचिन का अवलोकन किया। उन्होंने गाँव की डीपी ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गाँव में नालियों की साफ-सफाई कराने और मलेरिया की दवा का छिड़काव कराने तथा पात्रता अनुसार घरों में शौचालय बनवाने के निर्देश भी दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.