विकास यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री ने किया 10 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

Updated on 07-02-2023 05:18 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को विकास यात्रा साँची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गीदगढ़टोला से प्रारंभ की। यात्रा गीदगढ़टोला से शक्तिटोला, सेमरा, मुढ़ियाखेड़ा, भर्तीपुर, बेरखेड़ी होते हुए ग्राम खोहा पहुँची। यात्रा के दौरान ग्रामों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने 10 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में ग्रामों में हुए कार्यक्रमों में ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना सहित केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।

रायसेन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, साँची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गंगाराम चौकसे सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.