संस्कृतिक गांव आदिवर्त का किया लोकार्पण; कहा-खजुराहो की कला-संस्कृति दुनिया को दिखाना है

Updated on 23-02-2023 06:21 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जी-20 संस्कृति कार्यकारी समूह की प्रथम बैठक का उद्घाटन किया। सीएम ने यहां मध्यप्रदेश जनजातीय एवं लोककला राज्य संग्रहालय 'आदिवर्त' का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह आदिवासी रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने ढोल बजाकर डांस भी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे।

सांस्कृतिक गांव आदिवर्त के पहले चरण में 7 जनजातियों के गांवों के परिदृश्य को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां सर्वप्रथम बड़ादेव और बूढ़ी दाई की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन किया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पद्म सम्मान से अलंकृत जनजातीय लोक कलाकारों एवं साहित्य व कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने आदिवर्त गांव की लोकार्पण पट्टिका का अनावरण भी किया। यहां उन्होंने लिखंदरा प्रदर्शनी, संग्रहालय और संगीत नृत्य दीर्घा का अवलोकन भी किया। जनजातीय वर्ग के आवासों में पहुंचकर उनके रहन सहन और संस्कृति का अवलोकन भी किया। उन्होंने चित्रकला दीर्घा का अवलोकन भी किया, जिसमें जनजातीय वर्ग की लोक कला को चित्रांकन के जरिए प्रदर्शित किया गया है।

सीएम ने अगरिया जनजाति द्वारा लोहे से पत्थर बनाने की प्रक्रिया को भी देखा। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने सांस्कृतिक गांव आदिवर्त की सराहना की। जनजातीय एवं लोक कला के संग्रहालय में प्रदेश की प्रमुख जनजातियों, क्रमशः गोंड, बैगा, भील, भारिया, कोरकू, कोल एवं सहरिया के साथ साथ पांचों सांस्कृतिक जनपदों क्रमशः बघेलखंड, बुंदेलखंड, मालवा, निमाड़ एवं चंबल जनपद के प्रतिनिधिक आवासों और जीवनउपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर प्रदर्शित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.