मंत्री श्री सखलेचा द्वारा जावद में 9 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

Updated on 22-02-2023 06:04 PM

एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्‍व में मंगलवार को विकास यात्रा जावद क्षेत्र में नयागॉव से शुरू होकर सुवाखेड़ा होते हुए जावद नगर पहुँची। यहाँ भव्‍य कलश यात्रा के साथ महिलाओं ने विकास यात्रा का उत्‍साहपूर्वक स्‍वागत किया। जावद नगर में यात्रा में जन-सैलाब उमड़ पड़ा।

जावद के कॉलेज परिसर से विकास यात्रा शुरू होकर जावद शहर के विभिन्‍न वार्डों में पहुँची। एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान नगर परिषद के 9 करोड़ 8 लाख रूपये के विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्‍होंने 15 लाख की लागत से नवनिर्मित स्‍व. श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा द्वार एवं अवध पथ का लोकार्पण भी किया।

एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने विकास यात्रा में कॉलेज के विद्यार्थियों को केरियर मार्गदर्शन देते हुए उनसे संवाद किया। मंत्री श्री सखलेचा ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा से क्षेत्र में क्रांति आई है। टेक्‍नोलॉजी की वजह से आज दुनिया सिमट कर काफी करीब आ गई है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्‍य निर्धारित कर विभिन्‍न प्रतियो‍गी परीक्षाओं की तैयारी करें और आगे बढ़े। मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में जावद क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। डिजिटल बोर्ड एवं लेपटॉप और टेबलेट से तैयारी कर जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों के 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने जेईई एवं नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्‍त कर जावद का नाम गौरवान्वित किया है। उन्‍होने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस वर्ष जावद क्षेत्र के 200 से अधिक छात्र-छात्राएँ जेईई, नीट और अन्‍य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करें। छात्र-छात्राओं को नि:शुल्‍क टेबलेट और लेपटॉप उपलब्‍ध करवाये जा रहे हैं। मंत्री श्री सखलेचा ने जावद के विभिन्‍न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्‍मानित भी किया।

एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि विकास यात्रा से आमजनों को सरकार द्वारा किये गये कार्यों एंव योजनाओं की जानकारी उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्‍होने कहा‍कि लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के साथ ही अब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। इस योजना में महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपये की राशि सरकार द्वारा भुगतान की जाएगी। इससे महिलाएँ आर्थिक रूप से स्‍वावलंबी बन सकेगी। मंत्री श्री सखलेचा द्वारा विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ-पत्र भी वितरित किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.