विकास कार्यों के भूमि-पूजन, लोकार्पण के साथ हुआ उपनगर ग्वालियर की विकास यात्रा का शुभारंभ

Updated on 06-02-2023 05:10 PM

ग्वालियर विधानसभा के वार्ड-33 में विकास यात्रा को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जल-संसाधन एवं ग्वालियर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास यात्रा के दौरान भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किये गए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विकास की गंगा अनवरत रूप से बहती रहेगी। विकास यात्रा का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिलाना है। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। विकास यात्रा का शुभारंभ वार्ड 33 में संत रविदास मंदिर से हुआ।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सबसे पहले श्रीमती जसप्रीत कौर के घर पहुँचे और उनसे समस्या पूछी। श्रीमती कौर ने नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहने आदि समस्याओं से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने नियमित सफाई करने के निर्देश दिये। साथ ही नवीन नाली निर्माण का भी भूमि-पूजन किया।

विकास यात्रा में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने घर-घर पहुँचकर जन समस्याओं को सुना। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण कर सभी पात्र हितग्राहियो को राशन समय पर देने के लिए निर्देशित किया गया। जो विद्युत पोल रास्ते को अवरुद्ध कर रहे थे या झुके हुए थे, उनको बदलने के निर्देश दिये। उन्होंने आज की विकास यात्रा का समापन लक्ष्मण तलैया हॉकर्स जोन के पास रीना वाल्मीक के घर पानी पीकर किया। सोमवार 6 फरवरी को विकास यात्रा का शुभारंभ वार्ड 7 में गिर्राज मंदिर से किया जाएगा।

हितग्राहियों को वितरण किये हित लाभ

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शासन की योजनाओं के हितलाभ वितरित किए। दस हितग्राहियों को राशन की पात्रता पर्ची, 10 को वृद्धा कल्याणी पेंशन, 9 को कामकाजी और 10 को पीएम स्वनिधि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

8 लाख 35 हजार रूपये की लागत के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 33 में 6 लाख 58 हजार रूपये की लागत से संत रवि नगर में सीसी रोड, नाली निर्माण एवं रोड मरम्मत तथा 35 हजार रूपये की लागत से हनुमान घाटी में एक नम्बर डीटीआर फेंसिग का भूमि-पूजन किया। साथ ही रविदास मंदिर के सामने 100 से 200 के.व्ही.ए. क्षमता वृद्धि एवं डीटीआर फेंसिग लागत 88 हजार एवं हनुमान घाटी के पास 54 हजार की लागत से डीटीआर 100 से 200 के.व्ही.ए. क्षमता वृद्धि का लोकार्पण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.