सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ आई’, राजबाडा, गोपाल मंदिर के नए कामों का लोकार्पण

Updated on 13-02-2023 08:10 PM

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 13 फरवरी को इंदौर आएंगे। वे यहां आठ घंटे रहेंगे और रात 8 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11.30 बजे इंदौर आएंगे। वे 11.35 बजे सुपर कॉरिडोर पर यश टेक्नोलॉजी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे होटल शेरेटन में जी-20 की एग्रीकल्चर एक्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे जी-20 की वर्कशॉप को संबोधित करेंगे करेंगे। दोपहर 1.50 बजे से 2.05 बजे तक प्रेस से चर्चा करेंगे।

दोपहर 3 बजे आई हॉस्पिटल ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ आई’ के लोकार्पण तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बोनमेरो ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण करेंगे। फिर 3.40 बजे विधायक महेन्द्र हार्डिया के निवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। अपरान्ह 4.05 बजे राजबाडा एवं गोपाल मंदिर के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। शाम 4.55 बजे फूटी कोठी पर आईडीए द्वारा बनाए जाने वाले ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे। शाम 5.45 बजे बेटमा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम एवं विकास यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7 बजे लालबाग में आयोजित ‘जनजातीय गौरव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 7.50 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री इंदौर को देंगे 1045 करोड़ के 17 विकास कामों की सौगात

मुख्यमंत्री अपने भ्रमण के दौरान इंदौर को 1045 करोड़ रु. की लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे। इनमें से 322 करोड़ रु. लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 723 करोड़ रुपए की लागत के 7 कार्यों का भूमि पूजन हैं। ऐसे ही मेडिकल कॉलेज के अधीन 276 करोड़ रु. लागत के लोकार्पण एवं 225 करोड की लागत के तीन प्रस्तावित कामों का भूमि पूजन करेंगे। राजबाडा एवं गोपाल मंदिर परिसर में स्मार्ट सिटी इंदौर के 46 करोड़ रुपए के तीन कामों का लोकार्पण एवं 113 करोड़ रु. के तीन कामों का भूमि पूजन करेंगे। फूटी कोठी में आईडीए के 55 करोड़ रु. की लागत के फ्लायओवर का भूमि पूजन करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.