पृथ्वीपुर में महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण

Updated on 20-01-2023 05:47 PM

म.प्र. गृह निर्माण एवं अधो-संरचना विकास मंडल अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में मंडल द्वारा निर्मित शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री शिशुपाल ने की। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा शीघ्र ही पृथ्वीपुर में अधिकारी-कर्मचारियों के निवास के लिये 550 लाख रूपये की लागत से विभिन्न श्रेणी के 29 भवनों और 9 करोड़ रूपये की लागत से संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन का निर्माण भी किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि ये सभी कार्य पुनर्घनत्वीकरण के तहत किए जाएंगे।

मंडल के उपायुक्त श्री एम.आर. ठाकरे और कार्यपालन यंत्री श्री महेन्द्र खरे द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपायुक्त श्री ठाकरे ने बताया कि महाविद्यालय के लिए स्वीकृत 3 करोड़ 53 लाख में 11 कक्ष, 5 लेब तथा 5 प्रसाधन कक्ष का निर्माण किया गया है। क्षेत्रीय विधायक ने पृथ्वीपुर में निर्माणाधीन कार्यों एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय निर्मित हो जाने से आमजन तथा मुख्य रूप से किसानों के अनेक प्रकार के कार्यों का एक ही जगह पर निराकरण हो सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.