राजस्व संग्रहण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

Updated on 13-04-2023 06:35 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र में आने वाले ग्रामीण वितरण केन्द्रों में राजस्व संग्रहण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लाइन कर्मचारियों एवं मीटर रीडर्स के लिए जारी की गई प्रोत्साहन योजना की अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ता सेवाओं में सुधार एवं उपभोक्ता संतुष्टि के लिए कंपनी के राजस्व को बढ़ाना आवश्यक है। कंपनी द्वारा लागू की गई प्रोत्साहन योजना के अच्छे परिणामों को देखते हुए इसकी अवधि को मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा है कि योजना से बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल भुगतान की सुविधा में विस्तार के साथ ही उपभोक्ता संतुष्टि में भी वृद्धि परिलक्षित हुई है।

162 पात्र कार्मिकों को 24 लाख 60 हजार की प्रोत्साहन राशि

गौरतलब है कि इस योजना में कंपनी द्वारा ग्रामीण वितरण केन्द्रों में लाईन कर्मचारी एवं मीटर रीडर द्वारा 250 से अधिक देयकों का राजस्व संग्रहण करने पर योजना के प्रावधान अनुसार निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है। कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5 लाख 58 हजार 365 उपभोक्ताओं से 91 करोड़ 42 लाख रूपये का राजस्व संग्रहण कार्मिकों द्वारा किया गया है। कुल 162 पात्र कार्मिकों को लगभग 24 लाख 60 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी गयी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.