एमबीबीएस सीट वृद्धि से प्रदेश में होगा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मंत्री श्री सारंग

Updated on 02-03-2023 05:45 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने वित्तीय वर्ष-2023-24 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं, युवाओं, किसान और कृषि के लिये व्यापक प्रावधान किये गये हैं। युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाई प्रदान करने और महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में बजट अनुपम उदाहरण है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें 2 हजार 55 से बढ़ा कर 3 हजार 605 और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए 649 सीटें बढ़ कर 915 होंगी। एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि से प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नर्सिंग कॉलेज योजना से मेडिकल कॉलेज में 810 बीएससी नर्सिंग, 300 पोस्ट बेसिक नर्सिंग की एक्स्ट्रा सीट्स होंगी।

श्री सारंग ने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय तथा संबद्ध चिकित्सालय के लिये 1556 करोड़, रतलाम/दतिया/शिवपुरी एवं सतना चिकित्सा महाविद्यालय के लिये 418 करोड़, नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण (राज्य सहायित) के लिये 201 करोड़, नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिये 200 करोड़, चिकित्सा महाविद्यालय में पी.जी. पाठ्यक्रम का सुदृढ़ीकरण के लिये 145 करोड़, एम.बी.बी.एस. सीट्स में वृद्धि के लिये 115 करोड़, छिंदवाडा इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिये 100 करोड़ रूपये के प्रावधान के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिये कुल 2735 करोड़ रूपये का प्रवधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भोपाल गैस त्रासदी, राहत तथा पुनर्वास विभाग अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं गैस राहत के लिये 137 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेशवासियों को सर्वस्पर्शी और सर्व व्यापी बजट देने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा का अभिनंदन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.