प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना सर्वोच्च प्राथमिकता - वित्त मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 24-01-2023 05:07 PM

वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना और प्रदेश को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ उठाने की दृष्टि से बजट प्राथमिकताओं का निर्धारण करना होगा। वित्त मंत्री श्री देवड़ा यहाँ प्रशासन अकादमी में बजट पूर्व चर्चा की प्रक्रिया में उद्योग समूह एवं वित्तीय संस्थाओं से जुड़े विशेषज्ञों से चर्चा कर रहे थे।

मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बजट प्रस्ताव तैयार करने के लिए नवाचार शुरू किया गया है। जिससे आम जनता, प्रतिष्ठित अर्थ-शास्त्रियों तथा विषय-विशेषज्ञों की वैचारिक भागीदारी से बजट प्रस्तावों को और अधिक लोक-कल्याणकारी और परिणामजनक बनाया जा सके।

बजट पूर्व चर्चा के सकारात्मक परिणाम

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इस प्रक्रिया में 2 हजार 500 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए थे। इन्हीं सुझावों के आधार पर चाईल्ड बजट, पूंजीगत व्यय में वृद्धि, पेसा नियम को लागू करने, स्वास्थ्य क्षेत्र में समुचित बजट प्रावधान करने, सेमी कण्डक्टकर कंपनियों को विशेष प्रोत्साहन देने, पवन ऊर्जा उत्पादन के लिये विशेष पैकेज देने, एमएसएमई सेक्टर पर विशेष ध्यान देने और उद्योगों को समय पर इंसेंटिव का भुगतान करने जैसे विषय शामिल किये गये। चालू वित्तीय वर्ष में इसके परिणाम भी दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट, प्रदेश की जनता का, जनता के लिए एवं जनता के द्वारा बनाये जाने से लोकतंत्र की अवधारणा मजबूत होती है।

प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को 550 बिलियन डॉलर पहुँचाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि देश की अर्थ-व्यवस्था को वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रयास है कि प्रधानमंत्री के इस संकल्प में हमारे प्रदेश का उल्लेखनीय योगदान रहे। प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को 550 बिलियन डॉलर पहुँचाने का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर देने का आहवान किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है। आगामी एक वर्ष में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती किये जाने की स्वीकृतियाँ जारी की जा चुकी हैं। मंत्री श्री देवड़ा ने बजट पूर्व चर्चा भाग लेने वाले सभी विशेषज्ञों, प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अजीत केसरी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट पूर्व चर्चा की इस प्रक्रिया में कई सुझाव अच्छे मिले हैं। इन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की आमदनी बढ़ाना सरकार का फोकस है। इस विषय पर विशेषज्ञों से सुझाव मिले हैं । उन्होंने कहा की बजट निर्माण पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से विचार-विमर्श की प्रक्रिया जारी रहेगी।

बजट पूर्व चर्चा में विषय-विशेषज्ञों में श्री हेमन्त सोनी, महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक, श्री निरूपम मेहरोत्रा मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड, श्री सुनील शर्मा चैयरमेन म.प्र. ग्रामीण बैंक, श्रीमती कृष्णा कुमरे जी, जनजातीय मामले ने चर्चा में भाग लिया और अपने सुझाव दिये। वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुश्री कांता सिंह, डिप्टी कंट्री रिप्रेजेन्टेटिव, यू.एन. वुमन, प्रो. शमिका रवि, वाइस प्रेसीडेंट, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली, श्री अनुराग बेहर, कुलपति अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, प्रो. इन्द्रनील मुखोपाध्याय, प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार, समर्थन, पर्यावरणविद्, प्रो. प्रताप जेना, एन.आई.पी.एफ.पी., श्री विपिन गोयल, चेयरमेन (क्रेडियाई), श्री अशोक कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) चर्चा में शामिल हुए और अपने विचार रखे।

प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी, सचिव वित्त श्री अजीत कुमार, महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक श्री एम.सेलवेन्द्रन, आयुक्त कोष एवं लेखा और सचिव वित्त श्री ज्ञानेश्वर बी. पाटिल, आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री लोकेश कुमार जाटव, अपर सचिव एवं संचालक बजट श्रीमती आईरीन सिंथिया उपस्थित थे।

संचालक बजट श्रीमती आईरीन सिंथिया ने सभी विषय-विशेषज्ञों एवं वित्त एवं वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.