दो पहिया, तीन पहिया वाहनों के निर्माण में भारत विश्व में प्रथम

Updated on 12-01-2023 06:21 PM

आदिकाल हो या वर्तमान जब हम विकास की बात करते हैं तो सबसे पहले परिवहन की बात होती है और परिवहन की बात करें तो यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के निर्माण में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है। इंदौर के ब्रिलिएन्ट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रथम दिन मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता सचिव श्री विवेक पोरवाल ने ‘‘ऑटोमोबाइल एंड इंजीनियरिंग’’ सेशन में बताया कि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भारत दुनिया में टॉप 5 देशों में चीन, यूनाईटेड स्टेट और जापान के बाद चौथे स्थान पर है। उसके बाद साउथ कोरिया का स्थान है। ऑटोमोबाईल के क्षेत्र में श्री पोरवाल के बाद श्री राजेन्द्र सिंह सचदेवा, श्री सुधीर मेहता, श्री अजय सेबाकारी और श्री गौरव तनेजा ने अपने अनुभव साझा किेये।

मध्यप्रदेश ऑटोमोबाईल के लिए सर्वसुविधायुक्त

सचिव श्री पोरवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश ऑटोमोबाईल के क्षेत्र में निवेश करने वालों को समस्त सुविधाएँ 30 दिनों के अंदर प्रदान करेगा। प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए समस्त आवश्यक 45 सेवाएँ देने के लिए 9 विभागों का समूह तैयार है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत 24 दिनों के अंदर उद्योग के लिए भूमि का आवंटन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में ईटीपी, यूटीप जू जैसी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों की स्थापना के लिए ग्रीन औद्योगीकरण में सहायता के साथ पॉवर टैरिफ छूट और बिजली ड्यूटी छूट का प्रावधान,इलेक्ट्रिकल वाहनों के लिए विशेष पैकेज और विकलांग को रोजगार की पहल पर प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

सवा लाख एकड़ का लैण्ड बैंक सुरक्षित

सहकारिता सचिव श्री पोरवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में इन्वेस्टर्स के लिए सवा लाख एकड़ का लैण्ड बैंक सुरक्षित रखा गया है। ऑटोमोबाईल क्षेत्र में सड़कों की सुगमता अत्यधिक आवश्यक है। सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित‍परिवहन के लिए प्रदेश में 3 लाख कि.मी. क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। प्रदेश में तकनीकी क्षेत्र में मेन पॉवर की कमी नहीं है। दो लाख टेक्निकल ग्रेज्युएट युवा प्रतिवर्ष उपलब्ध हैं। बिजली की बात करें तो प्रदेश में 25 हजार 800 मेगावाट बिजली अतिरिक्त रूप से उपलब्ध है। साथ ही 100 एम.सी.एम. पानी औद्योगिक क्षेत्रों के लिए उपलब्ध हैं। यूँ कहें कि एक उद्योग के लिए आवश्यक बिजली, पानी जमीन, मेन पॉवर और पर्चेजर सभी मध्यप्रदेश में उपलब्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.