भारत को मिला एक और कांस्य

Updated on 25-03-2023 05:18 PM

भोपाल की मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस में चल रही 8वीं आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप शूटिंग चेंपियनशिप में भारत के रूद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में 262.2 अंक अर्जित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। रूद्रांक्ष का इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा पदक है। उन्होंने गुरूवार को मिक्स्ड इवेंट में अपने साथी नर्मदा राजू के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। भारत के ही हृदय हज़ारिका 208.7 अंकों के साथ छठवें स्थान पर रहे। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है।

आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप में चाइना के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारते हुए आज 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में पुनः स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। चायना के शेंग लिहाओ ने स्वर्ण और डू लिंशु ने रजत पदक जीता। चायना 5 स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है। तीसरे स्थान पर अज़रबैजान, चौथे पर जर्मनी, पाँचवें पर हंगरी, छठवें पर अमेरिका और सातवें स्थान पर कज़ाक़िस्तान है।

महिला 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारत की रमीता ने 260.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। चायना की हुआंग यूटिंग ने 265.7 अंक के साथ स्वर्ण और यूएसए की मैरी टकर ने 261.2 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.