विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बल पर भारत दुनिया का अग्रणी देश होगा - केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

Updated on 25-01-2023 05:18 PM

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री की जय जवान - जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान की अवधारणा के अनुरूप अमृत काल के 25 वर्षों में भारत विज्ञान और तकनीक के दम पर दुनिया में अग्रणी देश होगा। श्री तोमर मंगलवार को 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का समापन कर रहे थे।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को जो स्थान प्राप्त हुआ है, उसमें विज्ञान की अहम भूमिका रही है। आज खेती-किसानी के क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का महत्व बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान में रिसर्च को महत्व दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने विज्ञान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में विज्ञान का बजट 2 हजार करोड़ था, जिसे अब बढ़ाकर 6 हजार करोड़ रूपये कर दिया गया है। उन्होंने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने, रूचि लेने और उनमें वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने में सहायक बनते हैं।

मध्यप्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि इस बार जनवरी का महीना प्रदेश के लिए बहुत उत्साहवर्धक रहा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से लेकर विज्ञान महोत्सव जैसे आयोजन हुए। केंद्र सरकार ने विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही सभी प्रदेशों की राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने महोत्सव में स्टार्टअप कॉन्क्लेव की चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रयास पूरे देश को एक नई दिशा देने वाला साबित होगा।

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ.एस. चन्द्रशेखर ने कहा कि विज्ञान की कोई सीमा नहीं है। यह सभी के लिए है। कोविड-19 के दौर में चिकित्सा विज्ञान में हुई रिसर्च ने इस बात को साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ‘’वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’’ चुनी गई है। 

इसरो के चेयरमेन डॉ.एस. सोमनाथ ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से ही भारत को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। विज्ञान का उद्देश्य  समाज को सुखी एवं समृद्ध बनाना है। भारत ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान किया है।

परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। विज्ञान भारती के जनरल सेक्रेटरी प्रो. सुधीर एस. भदौरिया ने भी संबोधित किया।

इन्सा के ईडी डॉ. अरविन्द रानाडे ने आठवें विज्ञान महोत्सव की रिपोर्ट में बताया कि लगभग ढाई लाख आम लोगों ने साइंस एक्सपो का अवलोकन किया। आठवें आयोजन में एक साथ 1484 बच्चों ने एक साथ एग्रोरोबोट असेम्बल कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.