भारत ने दो और पदक जीते चीन पदक तालिका में शीर्ष पर

Updated on 24-03-2023 05:22 PM

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता के दूसरे दिन चायना ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत के विश्व चेंपियन रूद्राक्ष पाटिल और आर. नर्मदा नितिन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि दिन की दूसरी स्पर्धा में वरुण तोमर और रिदम सांगवान ने रजत पदक जीतकर भारत के पदक टैली में एक  और पदक का इजाफ़ा किया। भारत अब एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत कर दूसरे स्थान पर है। चीन तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर है।

गुरूवार को पहली पदक स्पर्धा में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम के रूद्राक्ष और नर्मदा की भारतीय जोड़ी ने संयुक्त रूप से 632 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय जोड़ी चीन के झांग कियोनग्यू और यू हॉनन के खिलाफ कांस्य पदक मैच के लिए  क्वालीफाई किया, जो चौथे स्थान पर रहे। दोनों जोड़ियों ने उच्चतम क्रम की शूटिंग में 10 अंक से नीचे एक भी शॉट नहीं मारा। छठवां राउंड टर्निंग पॉइंट था, जब रुद्राक्ष और नर्मदा दोनों ने 10.9 सेकेंड का सटीक शॉट लगाया और कांस्य पदक जीता।

मैच के बाद  भारत की शूटर नर्मदा ने कहा कि वर्ल्ड कप है और भारत में हो रहा है, स्वाभाविक है कि हम पर दबाव था, लेकिन प्रतियोगिता इतनी अच्छी थी और हमने कड़ा मुक़ाबला किया। रूद्राक्ष ने कहा कि स्वर्ण नहीं जीतने पर भी प्रेरणा की कमी नहीं है। हमें सिर्फ अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया था। कांस्य पदक हमें अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए और भी प्रेरित करेगा।"

मिक्स्ड टीम एयर राइफल में भारत और चीन की दो टीमों में एंट्री हुई। चायना के हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ की टीम ने हंगरी के इस्तवान पेनी और डेन्स एज़्टर को एक तरफा फाइनल में 16-2 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। दूसरी भारतीय जोड़ी ने हृदय हजारिका और तिलोटोमा सेन की योग्यता में 628.1 अंक हासिल कर 9वां स्थान हासिल किया।

वरूण ने जीता दूसरा मेडल

दूसरे और अंतिम मेडल इवेंट में भारत के वरुण तोमर और रिदम सांगवान 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन के कियान वेई और लियू जिनयाओ से 11-17 से हार कर रजत पदक हासिल किया। पहले दिन व्यक्तिगत एयर पिस्टल में कांस्य विजेता वरुण तोमर का यह दूसरा पदक है।पहले क्वॉलिफिकेशन में कियान और लिउ ने 586 के स्कोर के साथ 9 टीमों में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जबकि वरुण और रिदम 581 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।रिदम ने मैच के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा कि "हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। निश्चित रूप से स्वर्ण पदक बहुत अच्छा होता लेकिन हम दोनों खुश हैं कि हमें रजत पदक मिला और हम अगली बार बेहतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश खुद को बेहतर बनाने की रहती है।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया पूरे समय उपस्थित रह कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। श्रीमती सिंधिया ने विजेता खिलाड़ियों को पदक से सम्मानित भी किया।

तीसरे  दिन के मुकाबले

प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को फिर से निर्धारित समय पर दो फाइनल होंगे। पहला पुरूष 10 मीटर एयर राइफल फाइनल सुबह 11.15 बजे शुरू होगा। दूसरा महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल दोपहर 1.30 बजे होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.