भारत की सेना विश्व की सबसे अधिक सक्षम सेनाओं में से एक: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 30-03-2023 05:08 PM

ख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है। मध्यप्रदेश और भोपाल का सौभाग्य है कि नवरात्रि में फौजी मेला और शस्त्र प्रदर्शनी से हमें शक्ति की आराधना का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केन्द्र सरकार द्वारा भोपाल में फौजी मेला आयोजित करने के लिए आभारी हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत वर्ष का हजारों साल लम्बा ज्ञात इतिहास रहा है। हमारा शौर्य और वीरता भी हजारों वर्षों से स्थापित है। भारत के विचार, संस्कार, संस्कृति ने विश्व को दिशा दिखाई है। यदि हम शक्तिहीन हैं तो कोई हमारी बात नहीं सुनता है। भारत की सेना विश्व की सबसे अधिक सक्षम सेनाओं में से एक है। हमारे जवान कठिनतम परिस्थितियों में रह कर माँ भारती की रक्षा कर रहे हैं। सेना के त्याग, तपस्या के परिणामस्वरूप ही हम उत्सव और त्यौहार मना पाते हैं। मैं अपनी अद्भुत सेना के शौर्य, साहस और वीरता को प्रणाम करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में फौजी मेला और शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। कमांडिंग इन चीफ नॉर्दन आर्मी कमांड लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फीता काट कर तथा गुब्बारे छोड़ कर फौजी मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को फौजी मेला-2023 का स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया।

आजादी के बाद शहीद हुए 30 हजार जवानों की स्मृति में बनाया है भोपाल का शौर्य स्मारक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि तीनों सेनाओं की कमांडर कॉफ्रेंस 30 मार्च से 1 अप्रैल तक भोपाल में होने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के वरिष्ठतम अधिकारी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेना धर्म की जय के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं, अगर किसी ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान ने सन् 1965 और 1971 में जुर्रत की तो हमारी सेनाओं ने उन्हें सबक सिखाया। कारगिल युद्ध और सर्जिकल स्ट्राइक में भी हमारे सैनिकों ने दुश्मन के इरादे नेस्तनाबूद किए। भारतीय सेना ने चीन को भी यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है। आजादी के बाद भी 30 हजार जवानों ने शहादत दी है। उनकी स्मृति में हमने भोपाल में शौर्य स्मारक बनाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हथियारों के मामले में आत्म-निर्भर हो रहा है। फौजी मेले में भी अनेक ऐसे हथियार हैं, जो स्वदेश में ही निर्मित हुए हैं।

मध्यप्रदेश सरकार शहीदों के सम्मान के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान देकर देश की रक्षा की है। केवल युद्ध ही नहीं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुँचाने में भी हमारी सेना संवेदनशीलता के साथ सक्रिय रही है। तुर्की में आई आपदा में सबसे पहले भारतीय सेना ने ही पहुँचकर राहत कार्य आरंभ किए थे। भारतीय सेना पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शहीदों के सम्मान के लिए समर्पित है। राज्य सरकार सर्वोच्च बलिदान की स्थिति में शहीद के परिवार को श्रद्धा और सम्मान स्वरूप एक करोड़ रूपए उपलब्ध कराती है। परिजन को शासकीय सेवा में स्थान देने के साथ शहीद की स्मृति में प्रतिमा या स्मारक भी स्थापित किया जाता है।

300 मीटर दूरी तक मार करने वाली एम- 4 गन से साधा निशाना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फौजी मेले में प्रदर्शित थल, वायु और जल सेना के अस्त्र-शस्त्र तथा उपकरणों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने 300 मीटर दूरी तक मार करने वाली एम-4 गन से निशाना साधा। साथ ही लेजर टारगेट डेसिंगनेटर, फगोट लांचर, वर्चुअल रियालटी सेट पर नेवी की गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सियाचिन सर्वाइवल गियर, लाइट स्ट्राइक रायफल, कम्यूनिकेशन रोवर, अर्जुन युद्धक टैंक, वायु सेना के विमान संचालन की कार्य-प्रणाली को भी देखा और तकनीक के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.