इंदौर ATM से लाखों रुपए निकालने का मामला:दिल्ली से जुड़े हो सकते हैं तार, इंदौर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मांगी डिटेल

Updated on 24-12-2022 05:18 PM

ट्रांजैक्शन के दौरान ATM मशीन से छेड़छाड़ कर लाखों रुपए निकाले वाले आरोपियों के तार दिल्ली से जुड़े हो सकते है। इंदौर पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को लेटर लिखा और कुछ मामलों की डिटेल मांगी है। इसके अलावा पुलिस को ये जानकारी मिली है कि संभवत: आरोपियों ने रैकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

पहले आप इस घटना के बारे में जान लीजिए…

19 दिसम्बर को आरबीएल बैंक विजय नगर शाखा के बैंक मैनेजर पराग ओझा ने विजय नगर थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया विजिलेंस टीम से उन्हें ई-मेल पर 5 और 6 अक्टूबर को बैंक एटीएम से संदिग्ध ट्रांजेक्शन की दी। इसमें पता चला दो लोगों ने अलग-अलग बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन के दौरान एटीएम मशीन से छेड़छाड़ 4 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। अक्टूबर की उन तारीखों पर दो युवक मशीन में ट्रांजैक्शन करते और एटीएम मशीन का पावर प्लग निकालते नजर आए। फुटेज आते ही पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी।

इसलिए हो सकता है दिल्ली से कनेक्शन…

विजय नगर टीआई रविंद्र गुर्जर की माने तो इस वारदात के तरह दूसरे राज्यों में इस तरह की वारदात के बारे में पता किया। उन्हें पता चला कि दिल्ली में भी एटीएम से पैसे निकालने की कुछ घटनाएं हुई है। वहां किस प्रकार इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है और जो आरोपी पकड़ाए है उनकी डिटेल क्या है।

दिल्ली पुलिस को लिखा लेटर

उन्होंने बताया कि इन केस और आरोपियों के रिकॉर्ड के साथ उनकी फोटो को लेकर दिल्ली पुलिस को एक लेटर लिखा गया है। इन केस की डिटेल आने पर आरोपियों के फुटेज का मिलान भी किया जाएगा। उन्हें शंका है कि इंदौर में एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले बाहर की गैंग के हो सकते है।

सिक्योरिटी गार्ड के इधर-उधर होते ही पहुंचे

टीआई के मुताबिक एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज के अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। जिसमें ये संभावना नजर आ रही है कि बदमाशों ने रैकी करने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया है। बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के इधर-उधर होते ही बदमाश एटीएम रूम में घुसे थे। बदमाशों के चेहरे पर मास्क लगाए होने की बात भी सामने आ रही है।

कई लोगों से पूछताछ

पुलिस इस मामले में अब तक दस से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें बिल्डिंग में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड से लेकर अन्य लोग शामिल है। हालांकि पूछताछ में पुलिस को ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा। फिलहाल की स्थिति में देखे तो पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी है और ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

अलग-अलग तारीख पर किए थे 50 ट्रांजैक्शन

आपको बता दे कि बदमाशों ने 5 को 27 और 6 अक्टूबर 23 ट्रांजैक्शन करें। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया। फुटेज में एक बदमाश पहले एटीएम रूम में घुसते हुए और कार्ड लगाकर ट्रांजैक्शन करते हुए नजर आया। कुछ ही देर में दूसरा बदमाश अंदर आकर मशीन के पीछे जाते हुए दिखा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.