इंदौर मंदिर हादसा रहवासियों बोले – सात दिनों में अवैध निर्माण तोड़े, नहीं तो कोर्ट जाएंगे- कमल नाथ

Updated on 01-04-2023 09:03 PM

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे। सुबह 9 बजे वे एप्पल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके परिजन से बातचीत की।

उन्होंने घटनास्थल पर हुए हादसे के बारे में लोगों से पूछा। इसके बाद वे अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सपना संगीता पर मौजूद घटनास्थल पर उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।आसपास के रहवासियों ने उन्हें यहां पर लंबे समय से हो रही लापरवाही के बारे में जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा

स्थानीय रहवासियों ने अवैध निर्माण की शिकायत की है। सात दिनों में अवैध निर्माण तोड़ा जाए वरना अवैध निर्माण और दोषियों के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। यह हादसा अवैध निर्माण का ही परिणाम है।

शिवराज सिंह केवल इवेंट मैनेजमेंट करते हैं- कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां पर कहा कि स्थानीय रहवासियों ने अवैध निर्माण की शिकायत की है। सात दिनों में इसे नहीं तोड़ा गया तो हम दोषियों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। यह हादसा अवैध निर्माण का ही परिणाम है। कमलनाथ ने रेस्क्यू ऑपरेशन की गति पर भी सवाल उठाए।

कहा, हमारी सरकार आएगी तो हर जिले में रेपिड रेस्क्यू फोर्स का गठन किया जाएगा, जो 15 मिनिट में मौके पर पहुंचेगी। आर्मी की टीम 12 घंटे बाद पहुंची, तब तक कोई प्रबंध नहीं था और इसे हम स्मार्ट सिटी कहते हैं। यह शर्म की बात है।

लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमसे बात नहीं की, हमारी सुनी भी नहीं। शिवराज सिंह केवल इवेंट मैनेजमेंट करते हैं और मीडिया के सामने मुआवजे से सब कुछ साफ करते हैं। रहवासियों ने कमलनाथ को यह भी बताया कि इस पूरे मामले में स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने किस तरह से दबाव बनाया और लगातार गलतियां की। रहवासी मंदिर का अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे लेकिन कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही थी।

रहवासियों का दर्द फूटा

कमलनाथ से रहवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री यहां पर आए तो हमसे बात तक नहीं की। अभी तक न तो अतिक्रमण हटा है न ही किसी बड़े अधिकारी पर कोई एक्शन लिया गया है। वे बस मुआवजा देकर हर मामला खत्म करना चाहते हैं।

कमलनाथ ने रेस्क्यू ऑपरेशन की गति पर भी उठाए सवाल। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी, तो हर जिले में रेपिड रेस्क्यू फोर्स का गठन किया जाएगा, जो 15 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। सेना की टीम घटनास्थल पर 12 घंटे बाद पहुंची। तब तक कोई प्रबंध नहीं और इसे हम स्मार्ट सिटी कहते है। यह शर्म को बात है। लोगों ने बताया कि शिवराज जी ने हमसे बात नहीं की, हमारी सुनी भी नहीं। शिवराज जी केवल इवेंट और मीडिया के सामने दो बातें करते हैं। मुआवजे से सब कुछ साफ करते हैं।

क्षेत्रीय रहवासी कमलनाथ जी से बोले, जब भी मंदिर की घंटी बजेगी, मृतकों के परिजनों को दुख पहुंचेगा। रहवासियों ने स्थानीय नेताओं के दबाव और प्रभाव के खिलाफ भी कमलनाथ जी के सामने अपनी बात रखी।सांसद शंकर लालवानी को लेकर आज भी गुस्सा देखा गया। अवैध निर्माण को बचाने में किया हस्तक्षेप।

कमल नाथ के सामने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ फिर निकला पीड़ित परिवारों और समाज जन का गुस्सा। पर्याप्त नहीं थे बचाव के इंतजाम। कमलनाथ से नहीं मिलने और अपनी बात नहीं रख सकने को लेकर लोग नाराज। धर्मशाला में लोगों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन दो-तीन घर में मिलकर ही निकल गए कमल नाथ। लोगों में नाराजगी, बाकलीवाल ओर अन्य नेताओं के जमघट से भी लोग नाराज।

केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में दिवंगतों के परिवारजनों से मिलने सिंधी कॉलोनी, खत्री परिवार एवं पटेल नगर में केसु भाई पटेल के निवास पर मिलने कुछ ही देर में पहुंचेंगे।

बता दें कि रामनवमी पर स्नेह नगर के पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसने के कारण 30 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर गए थे। पहले दिन रेस्क्यू कर 18 लोगों की जान बचाई गई थी। लेकिन 36 लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। सेना, एनडीआरएफ और नगर निगम ने करीब 26 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया था। हालांकि पहली सूचना के करीब डेढ़ घंटे के बाद हादसों के हताहतों को मदद मिली थी। सेना को करीब 12 घंटे के बाद रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.