इंदौर बनेगा शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुँचाने वाला जिला : प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 07-04-2023 05:44 PM

इंदौर जिले के प्रभारी और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जून माह तक इंदौर शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुँचाने वाला जिला बन जायेगा। मंत्री डॉ. मिश्रा इंदौर में जल-जीवन मिशन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, अन्य प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि जल-जीवन मिशन में सभी कार्य गुणवत्ता से समय-सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। ध्यान रहे कि ग्रीष्मकाल में गाँव में पेयजल संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। गाँव में जल की आपूति निर्बाध बनी रहे। उन्होंने रेसीडेंसी में समीक्षात्मक बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा भी की। बताया गया कि जल-जीवन मिशन में इंदौर जिला के 569 गाँव में से 416 गाँव में नल से जल-प्रदाय प्रारंभ हो गया है। शेष गाँव में 30 जून तक जल-प्रदाय शुरू हो जायेगा। जिले में जल-प्रदाय योजना की मॉनिटरिंग डे-टू-डे की जा रही है। इसके लिये ऑटोमेशन एक्ट भी बनाया गया है।

संत, संस्कृति एवं धर्म के संवाहक

मंत्री डॉ. मिश्रा कनकेश्वरी धाम में भागवत आचार्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की कथा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत, संस्कृति एवं धर्म के संवाहक हैं। प्रथम संस्कार हमें माँ से मिलते हैं। माँ, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व है। संत हमेशा सद्मार्ग दिखाते हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने व्यास पीठ का पूजन किया और महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.