इंदौर की बेटी ने 100 से अधिक देशों के पार्टिसिपेंट के बीच किया कमाल, इस कॉन्टेस्ट में रनर अप बन रचा इतिहास

Updated on 16-10-2024 12:16 PM
इंदौरः दक्षिण कोरिया के इंचियोन में अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता, मिसेज यूनिवर्स के 47वें संस्करण का आयोजन किया गया था। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश के इंदौर की बहु निकिता कुशवाह ने मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल करके देश का गौरव बढ़ाया है। निकिता अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार से मिले अटूट सपोर्ट और मार्गदर्शन को दे रही हैं।


निकिता कुशवाह ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के अंतर्गत मिसेज यूनिवर्स के 47वें संस्करण में भाग लिया था। बता दें कि इससे पहले निकिता ने 20 जुलाई को इंदौर में आयोजित एक समारोह में मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने परिवार और शहर का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा और पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने दिया था।

इन लोगों के सहयोग पर किया आभार व्यक्त


खिताब जीत कर इंदौर आई निकिता ने नवभारत टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों से मिले सपोर्ट के लिए आभारी हूं। मेरी यह उपलब्धि सपने देखने की शक्ति हिम्मत का प्रमाण है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं एक उदाहरण के रूप में और भी महिलाओं को अपने शौक, अपने जुनून को आगे बढ़ाने और अपना प्रभाव डालने के लिए प्रेरित कर सकूं।'

पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट


निकिता पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट हैं। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी अपने आसपास की महिलाओं की जीवन के हरेक हिस्से में उत्कृष्टता प्राप्त करने की इच्छा शक्ति और संकल्प को उजागर करती है। निकिता ने एक नेशनल कास्ट्यूम राउंड में अयोध्या के राम मंदिर थीम पर बनी ड्रेस प्रेजेंट की। उनका कहना है कि दुनिया के बीच अपने देश का गौरव बताने का यह सबसे अच्छा मौका था, क्योंकि मिसेज यूनिवर्स सिर्फ़ एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है। यह विवाहित महिलाओं के लिए अपनी कम्युनिटी में योगदान देने और अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक मंच है।

ये प्रतिभागी प्रतियोगिता में ले सकते हैं भाग


यह प्रतियोगिता दुनिया भर की 18 से 55 वर्ष की विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के लिए खुली है। प्रतिभागियों का मूल्यांकन न केवल उनकी सुंदरता के आधार पर किया जाता है, बल्कि उनकी बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व और किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य के प्रति समर्पण के आधार पर भी किया जाता है। बेलारूस की नतालिया डोरोशको ने मिसेज यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया, वहीं निकिता की प्रथम रनर-अप के रूप में उपलब्धि भी महत्वपूर्ण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.