उद्योग प्रशिक्षण देकर स्थानीय युवाओं को रोजगार दें - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 24-01-2023 05:07 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गोकलदास एक्सपोर्ट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित रेडीमेड गारमेंट इकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी, आइए और मध्यप्रदेश में उद्योग लगाइए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि  आज का दिन इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य का दिन है, मात्र 16 माह में फैक्ट्री खड़ी कर देना चमत्कार से कम नहीं है। गारमेंट इकाई में विभिन्न प्रकार के परिधान निर्मित होंगे, जिनसे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि परिधान इकाइयों में बहन-बेटियों के लिए रोजगार के अवसर अधिक होंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि स्थानीय जन को आवश्यक प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इससे पहले परिसर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा की। मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर और शिला पट्टिका का अनावरण कर रेडीमेड गारमेंट इकाई का उद्घाटन किया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री और गोकलदास एक्सपोर्ट के श्री शिव रामाकृष्णन गणपति तथा श्री प्रभात कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में इंदौर में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में मिले 15 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों का उल्लेख करते हुए उद्योगपतियों से आहवान किया कि वे आएँ और औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन मिलते ही तेजी से काम शुरू करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वस्त्र उद्योग तेजी से फल-फूल रहा है और यहाँ के परिधान दुनिया में धूम मचाएंगे। उन्होंने उद्योगपतियों से महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण देने का आहवान भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गोकलदास गारमेंट बेंगलुरू से आए हैं और रोजगार का तोहफा लाएँ हैं। उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि वे युवाओं को प्रशिक्षित करें, जिससे उनके पास स्किल्ड वर्क फोर्स हों। उन्होंने कंपनी की तारीफ की कि वे अपने उद्योग में 80 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कंपनी से कहा कि वे यहाँ और भी निवेशकों को लेकर आएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान को कंपनी के एमडी श्री कृष्णन ने फैक्टरी में बने पहले उत्पाद भेंट किए।

महिलाकर्मियों से संवाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फैक्टरी की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कर रेडीमेड गारमेंट तैयार करने का जायजा भी लिया। इकाई में अधिकांश महिलाएँ कार्यरत थी। उन्होंने बड़ी संख्या में बहन-बेटियों को रोजगार देने पर प्रसन्नता व्यक्त की और महिलाकर्मियों से कार्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाकर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.