मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में बहनों तक पहुँचे जानकारी

Updated on 01-03-2023 05:24 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 की जानकारी प्रदेश की सभी बहनों को प्राप्त हो, इसके लिए योजना के शुभारंभ के पूर्व ही आवश्यक वातावरण बनाया जाए। भोपाल में होने वाले गरिमामय शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण पंचायत स्तर तक और शहरी क्षेत्रों में किया जाए, जिससे योजना की पूरी जानकारी बहनों को मिले और वे इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक बनें। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी महिला सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित हों।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज समत्व भवन के मंथन कक्ष में 5 मार्च को राजधानी में लांच की जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार -विमर्श कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शुभारंभ कार्यक्रम में योजना की हकदार बहनों की बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ महिला शौर्या दल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी बहनें और महिला जन-प्रतिनिधि अवश्य शामिल हों।

योजना के संबंध में शिक्षित करने सार्वजनिक मंच पर प्रपत्र भरा जाएगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि योजना के लिए आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से बहनों को अवगत करवाने के लिए सार्वजनिक मंच पर प्रपत्र भरने का प्रदर्शन किया जाए। उपस्थित बहनों की शंकाओं का समाधान भी किया जाए। बहनों को यह बताते हुए कि प्रपत्र भरने की प्रक्रिया सरल है, उनका पूरा मार्गदर्शन किया जाए।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चल रही व्यापक तैयारियाँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाली बहनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की थीम पर एक गीत भी लाँच किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जायेगी। योजना के ब्रोशर के विमोचन के साथ ही योजना के पोर्टल और एप का शुभारंभ भी होगा। महिला-बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, जनसम्पर्क और अन्य विभाग समन्वय के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सक्रियता से जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान भोपाल में लगभग एक लाख बहनों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारियाँ की जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.