जिलों में जारी हैं नवाचार - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-02-2023 09:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्राओं में अनेकों नवाचार हो रहे हैं। यह जनसेवा का महायज्ञ बन गई हैं। छतरपुर जिले में श्रद्धांजलि योजना शुरू कर जन-कल्याण का नवाचार शुरू किया गया है। इसमें यदि किसी परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होती है तो परिवार के बिना आवेदन किए शासकीय योजनाओं के लाभ तत्काल उनके घर पर व्हाट्सएप और ई-मेल से देने की जिम्मेदारी प्रशासन ने अपने हाथों में ली है। एक ही दिन में मृत्यु प्रमाण-पत्र के अलावा, संबल योजना और उपयुक्त पेंशन के लाभ बिना आवेदन लिए दिए जा रहे हैं। दिव्यांगजन के लिए शिविर लगा कर उपकरण वितरित करने का काम भी किया जा रहा है। धार जिले में ड्रोन आधारित नैनो यूरिया के छिड़काव से खेती को बढ़ावा देने का काम जारी है। उमरिया जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों का समुदाय आधारित देखभाल अभियान कसम अर्थात् कम्युनिटी केयर फॉर सैम चाइल्ड का कार्य चल रहा है। बड़वानी में मिशन बाल शक्ति के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के पोषण पुनर्वास के लिए उन्हें ड्राय फूट और शुद्ध घी से निर्मित लड्डू बाँटने का अभियान जन-सहयोग से चलाया जा रहा है। एनीमिया मुक्त अभियान में बेटियों और बहनों के ब्लड टेस्ट कर उन्हें आवश्यक परामर्श तथा आयरन फ्लोरिक एसिड गोलियों का वितरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डिण्डौरी में मिलेट उत्पादों के स्टॉल, जैविक खेती को प्रोत्साहन, स्कूलों और छात्रावासों के बच्चों की परीक्षा की तैयारी और विकास यात्रा आने के पहले पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करने लोक कल्याण शिविर लगाये जा रहे है। डिण्डौरी में अच्छा कार्य करने वाले कोटवार, आँगनवाड़ियों कार्यकर्ताओं और रसोइयों का सम्मान भी किया जा रहा है। नर्मदापुरम में सहारा अभियान चल रहा है, जिसमें दिव्यांगजन को श्रवण, लेंस और आवश्यकतानुसार उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। जिले में विकास वृक्ष अभियान में प्रत्येक गाँव में 10 पेड़ लगाने का क्रम जारी है। हरदा जिले में सायबर सखी, सायबर जागरूकता लाने का प्रयास कर रही हैं। इसी प्रकार खरगोन में सिकल सेल एनीमिया मुक्ति अभियान के लिए गतिविधियाँ जारी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.