संत ह‍िरदाराम नगर में महिलाओं के बीच रोचक स्पर्धाएं हुईं, मिले पुरस्कार

Updated on 20-03-2024 12:16 PM

 संत हिरदाराम नगर। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में महिलाओं के बीच रोचक स्पर्धाएं हुईं। महिलाओं एवं युवतियों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया। गीत संगीत कार्यक्रम में सभी झूम उठे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए।

सीहोर रोड स्थित आनंदम ग्रीन परिसर में पारिवारिक माहौल में हुए इस आयोजन में युवाओं ने भी खासा उत्साह दिखाया का आयोजन किया गया। इस पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ अलग ही दिखाई दे रही थी, लगभग 600 लोगों से अधिक लोगों ने भाग लिया, पिकनिक मनाने में किशोरियों और युवाओं के दल अलावा महिलाओं की संख्या अधिक थी।

इस दौरान महिलाओं के लिए चम्मच रेस, तंबोला, फन क्विज़, चेयर रेस, पुल पार्टी, डांस म्यूजिक, इत्यादि गेम्स खेले गये, सभी लोगों ने इस पल को खूब एंज्याय किया एवं इस पल की यादो को कैमरे में कैप्चर कर लिया गया, साथ ही लज़ीज व्यंजन का भी लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि सिंधी मेला समिति द्वारा पिछले 6 वर्षों के बाद इस पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया है, शुरुआत में यह आयोजन 200-300 लोगो के बीच में होता था परंतु इस वर्ष यह आकड़ा 600 के पार पहुँच चुका है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक भगवानदास सबनानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, प्रदीप आर्त्तवानी, महेश बजाज, ठाकुर पंजवानी, पिकनिक संयोजक सुनील किंगरानी, हरीश मेंघानी महिला संयोजक सिया आसुदानी, पूजा भाटिया. शकुन रामरख्यानी, सुनील मंगवानी, चंदन डुलानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.