उपचुनाव के दिलचस्‍प नतीजे: पति की मौत के बाद पत्नी और पिता के गुजरने के बाद बेटा जीता सरपंच का चुनाव

Updated on 10-01-2023 06:53 PM
सागर: जिले की सबसे बड़ी पंचायत गौरझामर और कंजेरा पंचायत में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। गौरझामर में बबीता विश्वकर्मा की रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल हुई है। वहीं कंजेरा में राजवर्धन सिंह को जीत मिली। गौरतलब है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 (उत्तरार्द्ध) के लिए सागर जिले में 5 सरपंच पदों के लिए 5 जनवरी को वोटिंग हुई थी। जिसकी मतगणना सोमवार को की गई।

पति के गुजरने के बाद पत्‍नी जीती चुनाव


मतगणना के दौरान दो चौंका देने वाले परिणाम सामने आए हैं। सहानुभूति लहर में गौरझामर में जहां पति की मौत के बाद पत्नी ने सरपंच चुनाव में जीत दर्ज कराई है। वहीं ग्राम पंचायत कंजेरा में मौत के 10 दिन बाद हुई वोटिंग में जीते मृत पिता के बेटे पर उपचुनाव में मतदाताओं ने भरोसा जताया है। वहीं बंडा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मंजला में उमेशदत्त मिश्रा 350 वोटों ने जीते हैं। ग्राम पंचायत सहजपुरी कलां में सुदामा पड़रिया ने 60 वोटों से जीत हासिल की है। सहजपुरी कलां ग्राम पंचायत के सरपंच जयराम कुर्मी के निधन के बाद चुनाव हुए थे। इसके अलावा मालथौन की ग्राम पंचायत हरदौट में भी परिणाम घोषित हुआ है।

वोटिंग से पहले हुई थी पिता की मौत, अब बेटे को भी जिताया


देवरी ब्लॉक की कंजेरा पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी रविन्द्र सिंह की वोटिंग से पहले 22 जून को मौत हो गई थी, लेकिन मतपत्र से उनका नाम नहीं हटाया गया। एक जुलाई को वोटिंग हुई तो ग्रामीणों ने उन्हें 255 वोट से जिता दिया। ऐसे में वहां उपचुनाव कराया गया। यहां रविंद्र सिंह के बेटे राजवर्धन सिंह को 384 वोटों जीत मिली। राजवर्धन सिंह ने कहा कि ग्राम वासियों ने उन पर विश्वास जताया है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करुंगा।
चुनाव जीतने के बाद सरंपच की हो गई थी मौत
वहीं गौरझामर पंचायत में चुनाव जीतने के बाद सरपंच छोटे विश्वकर्मा की हार्ट अटैक मौत हो गई थी। उपचुनाव में उनकी पत्नी बबिता विश्वकर्मा चुना में खड़ी थी। मतगणना में उनकी 3167 वोटों से एकतरफा जीत हुई है। वहीं उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बबीता विश्वकर्मा का कहना है मुझे गौरझामर वासियों का आशीर्वाद मिला है। ग्राम के विकास में वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.