मध्यप्रदेश में हो सकती हैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-03-2023 05:54 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित भवन समत्व में सौजन्य भेंट की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया साथ थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का पुष्प-गुच्छ तथा अंगवस्त्रम् भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधि-मंडल ने फेडरेशन के अध्यक्ष श्री लुचिआनो रॉसी, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री रणिंदर सिंह, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री के. सुल्तान सिंह और चीफ कोच श्री मनझेर सिंह शामिल थे। उल्लेखनीय है कि आईएसएसएफ वर्ल्ड कप भोपाल में 21 से 27 मार्च तक हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का लेपल पिन लगाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट के दौरान प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने भोपाल में शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए मौजूद विश्व-स्तरीय अधो-संरचना और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भोपाल में स्पोर्ट्स टूरिज्म की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आई एस एस एफ वर्ल्ड कप के आयोजन से भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित कराने की क्षमता से वैश्विक खेल समुदाय अवगत होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि मंडल को राज्य में ग्राम स्तर तक खेलों के विस्तार, खेलों को प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए जारी गतिविधियों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.