भारत के अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में 59 देशों से मिली प्रविष्टियाँ

Updated on 21-01-2023 05:37 PM

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रमुख घटक के रूप में इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन भी 21 से 23 जनवरी तक भोपाल में होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय विज्ञान फिल्मोत्सव में 59 देशों से विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर आधारित कुल 437 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। आईएसएफएफआई के समन्वयक और विज्ञान प्रसार के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री निमिष कपूर ने बताया है कि “विज्ञान फिल्मोत्सव के अंतर्गत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शोध तथा विकास से जुड़े विविध विषयों पर चार श्रेणियों में फिल्म प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त 437 प्रविष्टियों में से 61 भारतीय और 33 विदेशी फिल्मों को समारोह के लिए नामांकित किया गया है। भारत, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, रूस, कनाडा, इज़राइल, फिलीपींस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों की पुरस्कृत विज्ञान फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग फिल्मोत्सव में की जाएगी। फिल्म महोत्सव में किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। 

इन फिल्मों की स्क्रीनिंग में बच्चों और छात्रों समेत हर आयु वर्ग के लोग आकर फिल्में  देख सकते हैं। विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज भोपाल में किया जा रहा है। 

आईएसएफएफआई के लिए नामांकित फिल्मों का चयन विशिष्ट निर्णायक मंडल द्वारा किया गया है। विज्ञान कथा, विज्ञान वृत्तचित्र, एनिमेशन, लघु फिल्म और सूचनात्मक विज्ञान वीडियो के रूप में प्रतिभागियों से गत 25 दिसंबर तक फिल्म प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। आईएसएफएफआई की श्रेणियों में स्थायी विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार; जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार; बेहतर जीवन के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार; और एक गैर-प्रतिस्पर्धी श्रेणी शामिल है। फिल्म महोत्सव में विज्ञान फिल्मों के अवलोकन के साथ-साथ दर्शकों को फिल्मकारों से मिलने का अवसर भी मिल सकता है। 

विज्ञान फिल्मोत्सव की तीन प्रतियोगी श्रेणियों के अंतर्गत चुनी गई उत्कृष्ट विज्ञान फिल्मों के लिए 11 पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। विज्ञान फिल्म महोत्सव वैज्ञानिक चेतना, तार्किकता एवं विश्लेषणात्मक सोच को आकार देने में भूमिका निभाता है। दूसरी ओर, फिल्म जैसे लोकप्रिय माध्यम द्वारा यह महोत्सव उत्साही छात्रों और फिल्मकारों को विज्ञान से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.