कूनो में शेर आना मुश्किल:गुजरात की बरदा सेंचुरी को मुफीद माना; केंद्रीय वन मंत्री बोले- कूनो में फोकस सिर्फ चीतों पर

Updated on 15-01-2023 04:35 PM

मप्र में चीतों के आने के बाद गिर के शेरों का आना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि कूनो आने वाले गिर के शेरों के लिए गुजरात में ही नए घर के रूप में बरदा सेंचुरी को मुफीद पाया है। यह सेंचुरी पोरबंदर में समुद्र किनारे और बरदा-एलेक पहाड़ियों के बीच मौजूद है, जो गिर नेशनल पार्क से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर है। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को भोपाल में थे।

उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इतना ही कहा कि कूनो में चीता प्रोजेक्ट को सफल बनाना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए पूरा फोकस अभी चीतों पर है। कूनो में इसी माह 12 चीते और आ जाएंगे। गुजरात वन विभाग के अनुसार वर्ष 2013-14 से नवंबर 2022 तक गिर वनों में 240 शेरों की मौत हुई है। हर साल औसतन 27 शेरों की मौत गिर में हो रही है।

शेरों के लिए तैयार है कूनो, बस निर्देशों का इंतजार

मप्र के पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जेएस चौहान का कहना है कि कूनो पार्क एशियाई शेरों की बसाहट के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दशकों से इसे शेरों के लिए तैयार करने के बाद लगातार मेंटेन किया जा रहा है। एपीसीसीएफ शुभरंजन सेन और कूनो लाइन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने कहा कि सरकार जब चाहे, शेर ला सकती है। चीतों की बसाहट से शेरों के हैबिटेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नामीबिया में जिस पार्क से चीतों को लाया गया है, उसमें शेर और चीते साथ रहते हैं।

विशेषज्ञ बोले- गिर से जितना दूर शिफ्ट करें, उतना अच्छा

इधर वन्यजीव विशेषज्ञ फैय्याज कुदसर का कहना है कि भारत में शेरों को किसी महामारी से बचाने के लिए जरूरी है, गिर से कुछ शेरों को नई जगह शिफ्ट किया जाए। यह जगह गिर से जितना अधिक दूर होगी, उतना अच्छा होगा। गिर के नजदीक ही शेरों को शिफ्ट करने से लॉयन परियोजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। तंजानिया के सेरेंगेटी नेशनल पार्क में एक बार केनाइन डिस्टेंपर वायरस अटैक से कैट फैमिली के 75 फीसदी जानवरों की मौत हो गई थी। तंजानिया जैसे हादसे से शेरों को बचाना जरूरी है, इसलिए कूनो में शेरों के ट्रांस-लोकेशन का फैसला दुनिया के श्रेष्ठतम वैज्ञानिक रिसर्च के आधार पर लिया गया है। गिर के बाद एशियाई शेरों के लिए भारत में कूनो के अलावा कोई और ऐतिहासिक भौगोलिक विस्तार क्षेत्र नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.