समाज एवं देशहित के लिए व्यापक सोच के साथ आगे बढ़ना जरूरी: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 26-03-2023 06:57 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि युवा करियर निर्माण के साथ व्यापक सोच लेकर आगे बढ़े। वे अपने करियर के साथ समाज का करियर भी बनाएं। अपनी शिक्षा का उपयोग स्वयं की उन्नति के साथ समाज एवं देश की उन्नति के लिए भी करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि युवाओं की सोच का दायरा और जिम्मेदारी करियर से कहीं अधिक व्यापक होनी चाहिए, क्योंकि बेहतर इंसान बनना ही शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। राज्यपाल ने कहा कि जीवन में बड़ा बनना अच्छी बात है, लेकिन अच्छा होना और भी बड़ी बात है। राज्यपाल श्री पटेल आज इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा हैं। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थी, शिक्षक और परिवारजन सभी के लिए खुशी का अवसर है। यह हमारे लिये अत्यन्त गौरव का विषय है कि इस विश्वविद्यालय का नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर है, जिन्होंने लोक-कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देवत्व प्राप्त किया है। मैं उनका स्मरण कर नमन करता हूँ। राज्यपाल ने उपाधि, स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शोध, उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वालों में बालिकाओं की संख्या बालकों से अधिक होना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समावेशी न्यू इंडिया की झलक है। यह सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को बंधन मुक्त शिक्षा का अवसर दे कर हौसलों के साथ सफलता की अनन्त ऊँचाइयों को छूने का मौका दिया है। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी नए भारत और नए विश्व के निर्माण के लिए बड़े सपने देखे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय, विश्व समुदाय की वर्तमान की समस्याओं और भविष्य की चुनौतियों के समाधान के चिंतन का केन्द्र बनें। उन्होंने कहा कि विकास और सभ्यता की आज की उपभोक्तावादी अवधारणा के कारण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा जीवन-शैली जनित रोगों की चुनौतियाँ और अधिक विकराल रूप ले रही हैं। मानव समाज के समक्ष युद्ध, अशांति, आतंकवाद, महिलाओं की असुरक्षा तथा असमानता जैसी अनेक समस्या, चुनौतियों के लिए विद्यार्थी और शिक्षकों को सचेत एवं सक्रिय रह कर समाधान प्रस्तुत करना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि हमारा देश नए और गहरे विचारों को अपनाने वाला देश है, जहाँ प्राचीनतम वेद और उपनिषद, भगवान महावीर और बुद्ध के विचार आज भी जीवंत हैं। इसीलिए आज भी पूरे विश्व में सिलिकॉन वैली से सिडनी तक और आधुनिक कार्य-क्षेत्रों में भी भारतीय लोगों ने सम्मानित स्थान बनाया है। युवा विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों का आदर और स्वागत करें, लेकिन अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहें। क्योंकि, अपनी जड़ों से जुड़े रहना भविष्य की संजीवनी है, इससे सृजनशीलता मिलती है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमेन श्री टी.जी. सीताराम ने कहा कि आज के युग में अनुसंधान एवं अन्वेषण अत्यंत जरूरी है और इस दिशा में देश के विश्वविद्यालय विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि अपनी शिक्षा में अनुसंधान और अन्वेषण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है। यह विश्वविद्यालय अकादमिक क्षेत्र में नित्य नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि आने वाले समय में भारत पुनः विश्व-गुरु का दर्जा हासिल करेगा। भारत को पुनः विश्व-गुरु बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती रेनू जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। कुलसचिव श्री अजय वर्मा ने संचालन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.