प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना हमारा कर्त्तव्य

Updated on 15-02-2023 05:34 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ दिलाना हमारा कर्त्तव्य है। इसी मकसद से प्रदेशभर में संत रविदास जयंती 5 फरवरी से राज्य में विकास यात्रा निकाली जा रही है। राज्य मंत्री श्री कावरे सोमवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 80 लाख रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों को जनता के सामने लाने के लिये विकास यात्रा की जा रही है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ पक्की सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो सके, इसके लिये प्रत्येक किसान के खाते में वर्ष भर में 10 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। संबल योजना की चर्चा करते हुए राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की राशि प्रभावित व्यक्ति के परिवार को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। राज्य मंत्री ने उपस्थित समुदाय को राज्य सरकार की नवीन लाड़ली बहना योजना के बारे में भी जानकारी दी। राज्य मंत्री ने विकास यात्रा के दौरान सामुदायिक भवन, प्रशिक्षण केन्द्र भवन एवं सड़क निर्माण का ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.