जन्म-भूमि का कर्ज उतारना हम सबका कर्त्तव्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 29-01-2023 05:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन्म-भूमि का कर्ज उतारना हम सबका कर्त्तव्य है। अपने गाँव, अपनी माटी को न भूलें। वर्ष में एक बार अपने गाँव अवश्य जायें। अपने गाँव के बुजुर्गों का चाहे वे गरीब हो या अमीर, पैर छूकर आशीर्वाद अवश्य लें। आज मैं परिवार सहित अपने गाँव का गौरव दिवस मनाने आया हूँ। इसका संदेश यह है कि जब एक मुख्यमंत्री यह कर सकता है, तो आप क्यों नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सपरिवार अपने गृह ग्राम जैत के गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम की प्रतिभाओं का सम्मान किया, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही गाँव वालों को नशामुक्ति, पेड़ लगाने, बेटियों का सम्मान करने, अपने गाँव को स्वच्छ और सुन्दर बनाने तथा बिजली/पानी बचाने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों को आजीविका एक्सप्रेस और लैपटॉप प्रदान किये। उन्होंने गौरव दिवस के उपलक्ष्य में हुई नौका दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ माँ नर्मदा और अपने गाँव जैत की कृपा से हूँ। जो कुछ मैंने सीखा जैत की माटी से सीखा। गाँव से जुड़ी कई पुरानी यादें आज आ रही हैं। मैं तैरकर नर्मदा पार जाया करता था, कछार पर घंटों ध्यान लगाता था। गाँव में सुबह उठ कर सब बच्चे पानी भरते थे और वहाँ के देवी-देवताओं पर चढ़ाते थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज ग्राम जैत के गौरव दिवस समरोह में बाहर से आये सभी व्यक्ति हमारे मेहमान हैं। मैं कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी का स्वागत करता हूँ। प्रदेश में ग्राम, नगर के गौरव दिवस मनाने की परम्परा इसीलिए प्रारंभ की गई है कि हम अपने गाँव, नगर का न भूलें, इनसे निरंतर जुड़े रहें और उनकी प्रगति और विकास में पूरा योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं का पूरा योगदान रहता है। मेरी पत्नी श्रीमती साधना सिंह मेरे हर कार्य में पूरा साथ देती हैं। बहन-बेटियों की इज्जत करना और उनके कल्याण के लिये निरंतर कार्य करना हम सभी का कर्त्तव्य है। प्रदेश में बेटियों का सर्वोच्च सम्मान है, उनके साथ दुराचार करने वालों के विरूद्ध फाँसी की सजा का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। गाँव में कम्पोजिट पंचायत भवन बनाया जायेगा, जिसमें स्व-सहायता समूह की बहनों को बैठने के लिये स्थान, रूरल मार्ट, एटीम, बीसी कक्ष आदि होंगे। उन्होंने जैत में स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है हर बहन की आमदनी कम से कम 10 हजार रूपये प्रतिमाह हो।

गौरव दिवस समारोह में सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैत के लाल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने न केवल जैत का बल्कि पूरे प्रदेश का नक्शा बदल दिया है। उनकी प्राथमिकता गरीबों का कल्याण, किसानों का हित, युवाओं को रोजगार बेटियों को संरक्षण और शिक्षा के साथ प्रदेश का चहुँमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने के प्रयासों ने आज मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बना दिया।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.