जबलपुर पुलिस की संदिग्धों पर पैनी नजर; रिकॉर्ड के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated on 24-02-2023 06:34 PM

होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, नशे के सौदागरों और बदमाशों पर पुलिस जल्द ही कार्रवाही करेगी। थाना वार ऐसे लोगों की कुंडलियां भी तैयार कर ली गई है। जो होली के मौके पर शहर की शांति व्यवस्था को भंग कर सकते हैं। वहीं शहर के उन इलाकों में पुलिस की खास नजर हैं। जहां होली या अन्य त्योहारों के मौके पर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरूआत कर दी है। सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र के शातिर बदमाशों पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही होली के पहले बदमाशों नशेड़ियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण गुजरे और कोई भी गुंडा गर्दी संस्कारधानी में न हो। इसकी लेकर व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। वही गुंडे बदमाशों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

गुंडे बदमाशों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

जिस अपराधी का जैसा रिकॉर्ड होगा उसके खिलाफ वैसे ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी पुलिस अधीक्षक का कहना है यदि जरूरत पड़ती है तो गुंडे बदमाशों के खिलाफ जिला बदर या उससे भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में शहर व ग्रामीण थानों की पुलिस ने नशेड़ियों, बदमाशों और नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाना भी शुरू कर दिया है।

गलियों में भी पुलिस की होगी नजर

नशे का शौक पूरा करने के लिए युवा सस्ते नशे की ओर जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस गली मोहल्लों में बिकने वाले सस्ते नशे पर नजर रखे हुए हैं। इसमें खास तौर से नशीले इंजेक्शन, गोलियाँ, सिरप सहित अन्य नशे शामिल हैं। ऐसे मामलों के लिए पुलिस ने अपना मुखविर तंत्र भी सक्रिय कर लिया है जो नशे के सौदागरों की जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहे हैं।

इन क्षेत्रों पर पुलिस की निगाहे

नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए पुलिस बेलबाग, हनुमानताल, ओमती, गोरखपुर, विजयनगर, सिविल लाइन, गोहलपुर, अधारताल, मदनमहल, लार्डगंज और बड़ा पत्थर क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से स्मैक कारोबार के लिए बदनाम रहे हैं। इनमें से कुछ स्थानों में चोरी-छिपे हुक्का बार का संचालन, नशीले इंजेक्शन सहित अवैध शराब एवं प्रतिबंधित सीरप की सप्लाई भी रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.