जबलपुर एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश; बोर्ड परीक्षाओं का सिलसिला होगा शुरू

Updated on 23-02-2023 06:32 PM

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। वही 1 हफ्ते के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिसके चलते विद्यार्थी अब देर रात तक पढ़ाई करेंगे। वही देर रात 10 बजे के बाद डीजे लाउडस्पीकर छात्रों की पढ़ाई में खलल डाल रहे हैं। जिसके कारण अब कोर्ट के निर्देश के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने समस्त थाना प्रभारियों को रात 10 बजे के बाद डीजे या लाउडस्पीकर बजाने पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

देर रात तक शादी बारात में बजते हैं डीजे

एक तरफ बोर्ड परीक्षाओं का दौर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ शादी बरात के पंडाल में तेज आवाज में संगीत बज रहा हैं। जिसके कारण रात में पढ़ाई कर रहे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद एसपी ने अब समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर या डीजे का प्रयोग जिले में न हो।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच कलेक्टर से करेंगे शिकायत

परीक्षा के दौरान तेज संगीत और डीजे की धमक से विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिसको लेकर आज नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ पीजी नाजपांडे कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन से मिलकर छात्र हित में रात 10 बजे प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने की मांग करेंगे। जिसको लेकर आज दोपहर साढ़े 12 बजे मंच और महिला समिति सहित अभिभावक संघ कलेक्टर से छात्र हित में चर्चा करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.