जेलर बेटा बोला- माता-पिता की मौत हादसा नहीं,उनकी हत्या हुई

Updated on 18-04-2023 06:22 PM

20 दिन पहले सागर जिले के देवरी में दो मंजिला मकान में भीषण आग लगी। इससे घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। दंपती के जेलर बेटे ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या बताया है। उनका कहना है कि मेरे माता-पिता को साजिश के तहत जिंदा जला दिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन जिस स्थान से आग भड़की वहां करीब 3 महीने से मीटर बंद है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच एसआईटी और सीबीआई से कराए, ताकि मुझे न्याय मिल सके।

दरअसल, देवरी के बजरिया में दो मंजिला मकान में 28 मार्च को भीषण आग लगी थी। उस समय मकान की पहली मंजिल पर मौजूद बुजुर्ग रामेश्वर नेमा (72) और उनकी पत्नी जानकी नेमा (70) की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। देवरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

दंपती का बेटा नवीन नेमा मंदसौर की गरोठ जेल में पदस्थ है। उन्होंने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस रात करीब 9.30 बजे तक सब सामान्य था। अचानक देर रात आग लग गई। जहां से आग लगने की शुरुआत हुई वहां तो मीटर बंद था। ऐसे में वहां से शॉर्ट सर्किट होना संभव नहीं है। माता-पिता जिस कमरे में सो रहे थे वहां रखा फर्नीचर नहीं जला, लेकिन प्लास्टिक के पाइप जल गए। परिस्थितियां देख संदेह है कि किसी ने साजिश के तहत हत्या की है। पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच करना चाहिए। मामले में किसी निर्दोष को न फंसाया जाए जो दोषी हो उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कोर्ट में लगाया था किरायानामे का केस
जेलर नवीन नेमा ने बताया कि माता-पिता सालों से देवरी में अकेले रह रहे थे। मकान के नीचे बनी दुकानें किराए पर दी हुई हैं। एक दुकान सौरभ गुप्ता को 5 साल के लिए किराए से दी थी। जहां उन्होंने कपड़े की दुकान खोली, नवंबर 2022 में उनका किरायानामा खत्म हो गया। उन्होंने सालभर से किराया भी नहीं दिया था और न ही वे दुकान खाली कर रहे थे। जिसके बाद पिता ने किरायानामा और दुकान खाली कराने को लेकर कोर्ट में केस फाइल किया था। इसी बात को लेकर उनसे पिता की अनबन चल रही थी। किराएदार ने पिता को धमकी भी दी थी।

जिस दुकान पर विवाद था वहीं से लगी आग
उन्होंने कहा कि जिस दुकान को लेकर विवाद चल रहा था, आग भी उसी दुकान से लगी। लेकिन खास बात ये है कि उसमें लगा बिजली मीटर भी करीब 3 महीने से बंद था। इस घटना में दुकान का सामान जल गया और आग पहली मंजिल पर पहुंच गई। लेकिन बाजू की दुकान को ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ। सवाल यह है कि जहां से आग लगी वहां बिजली मीटर कटा था और दुकान बंद थी। फिर आग कैसे लगी। ऐसे ही सवाल हादसे को संदेहास्पद बना रहे हैं।

हादसे पर उठाए पांच सवाल

  • बिजली मीटर बंद था तो दुकान में शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ?
  • माता-पिता की मौत हो गई, लेकिन फर्नीचर नहीं जला?
  • यदि शॉर्ट सर्किट से आग लगी तो पुलिस स्पष्ट ओपिनियन क्यों नहीं बता रही?
  • जिस दुकान को लेकर विवाद चल रहा था, वो दुकान बंद थी। फिर आग वहीं से कैसे लगी?
  • किरायानामा को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था, बुजुर्ग दंपती को पहले धमकी भी मिली थी?
  • जान बचाने बुजुर्ग दंपती के संघर्ष के निशान आज भी मौजूद
    आग लगने की घटना के दौरान बुजुर्ग दंपती पहली मंजिल पर सो रहे थे। देर रात आग लगने पर उन्होंने खुद की जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। उनके संघर्ष के निशान मकान में मौजूद हैं। मृतक जानकी नेमा की उम्र 70 साल थी। बीमारी होने के कारण वे आसानी से चल-फिर नहीं पाती थीं। ज्यादातर समय वे पलंग पर ही रहती थीं। लेकिन आग लगने के बाद उनका शव दूसरी मंजिल की सीढ़ियों पर मिला था। दो सीढ़ियां और चढ़ने के बाद उनके पति रामेश्वर नेमा 72 साल का शव मिला था। 20 दिन बाद भी इस मकान में सीढ़ियों में जानकी नेमा की टूटी हुई चूड़ियां पड़ी हैं जो बुजुर्ग दंपती के आग से बचने के लिए किए गए संघर्ष को बयां कर रही हैं। पति-पत्नी एकसाथ आग से बचने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

    आगजनी को लेकर हर पहलू की जांच कर रही पुलिस
    आग लगने की घटना के हर पहलू को लेकर पुलिस जांच जारी है। बिजली कंपनी के जिम्मेदारों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। लेकिन आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अब पुलिस टेक्निकल टीम से मामले की जांच करा रही है। साथ ही आग में जली दुकान के बीमा संबंधी पॉइंट पर भी जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक दंपती के बेटे द्वारा उठाए गए सवालों को भी जांच में शामिल किया है।

  • टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही
    सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि ये गंभीर मामला है। जांच टीम का गठन किया गया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच कर रहे हैं। फायर एक्सपर्ट समेत वैज्ञानिक दृष्टि से अन्य जांच कराई जा रही है। मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.