प्रदेश में औषधीय पौधों की पैदावार बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी

Updated on 21-03-2023 05:53 PM

प्रमुख सचिव आयुष श्री प्रतीक हजेला ने कहा है कि वैश्विक बाजार में औषधीय उत्पादों की माँग लगातार बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए प्रदेश में औषधीय पौधों की पैदावार बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयास किये जाने होंगे। उन्होंने औषधीय पौधों के उचित विपणन की व्यवस्था पर भी जोर दिया। प्रमुख सचिव आयुष सोमवार को भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय दक्षता निर्माण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में आयुष, कृषि, उद्यानिकी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किसान शामिल हुए।

प्रमुख सचिव आयुष ने कहा कि कोरोना काल में आयुर्वेद के साथ आयुष की विभिन्न पद्धतियों के महत्व को जन-सामान्य ने समझा है। उन्होंने 'आयुष क्योर एप' की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने बताया कि देवारण्य योजना में किसानों को औषधीय पौधों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता है। प्रमुख सचिव ने बताया कि 52 औषधीय पौधों की खेती को मनरेगा में शामिल किया गया है।

आयुक्त आयुष श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने कहा कि देवारण्य योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियाँ मिल कर कर रही हैं। इसकी सफलता के लिए एजेंसियों के बीच समन्वय होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में समृद्ध वन संपदा है। यहाँ अति उपयोगी जड़ी-बूटी मिलने की ज्यादा संभावनाएँ हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य औषधीय पादप बोर्ड मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में उद्यानिकी, किसान-कल्याण, मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम, मध्यप्रदेश कृषि विपणन बोर्ड एवं राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के मार्केटिंग प्रबंधक श्री सौरभ शर्मा ने भी कार्यशाला में देवारण्य योजना के बारे में जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.