पत्रकार डॉ. राकेश पाठक ने नोटिस में कहा- सात दिन में माफी मांगें

Updated on 25-03-2023 06:17 PM

पत्रकार और गांधीवादी कार्यकर्ता डॉ. राकेश पाठक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में मिथ्यावाचन करने पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि सिन्हा सात दिन में अपने बयान पर लिखित में सार्वजनिक माफीं मांगें। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 23 मार्च को कहा था कि महात्मा गांधी के पास कोई डिग्री नहीं थी। सिन्हा गुरुवार को ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा- बहुत लोगों को, वो भी पढ़े-लिखे लोगों को यह भ्रांति है कि गांधीजी के पास लॉ की डिग्री थी, लेकिन यहां मैं बता रहा हूं कि उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। गांधीजी सिर्फ हाई स्कूल डिप्लोमा किए थे।

...देश दुनिया में गांधी जी की छवि धूमिल हुई

नोटिस में कहा गया है कि मनोज सिन्हा का बयान पूरी तरह मिथ्या है। गांधी जी की शैक्षणिक योग्यता को धूमिल करने और मृत्यु उपरांत उन्हें अपमानित करने की गरज से दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान के वायरल होने के कारण देश दुनिया में गांधी जी की छवि धूमिल हुई है। डॉ. पाठक ने कहा है कि न केवल वे, बल्कि जो लाखों, करोड़ों लोग महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हैं, वे सब इस बयान से आहत हुए हैं।

डॉ. पाठक की ओर से उनके वकील भूपेंद्र सिंह चौहान, पंकज सक्सेना ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को राजभवन, जम्मू कश्मीर के पते पर रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा है। राजभवन के आधिकारिक ईमेल पर भी नोटिस भेज दिया है। नोटिस की प्रतिलिपि उपराज्यपाल की नियोक्ता राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी संलग्न की गई है।

गुरुवार को ITM यूनिवर्सिटी में डॉ. राम मनोहर लोहिया की स्मृति में चांसलर रमाशंकर सिंह द्वारा संपादित डॉ. राम मनोहर लोहिया-रचनाकारों की नजर में खण्ड-2 पुस्तक का विमोचन हुआ। इसी कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। यहां पुस्तक का विमोचन करने के बाद सिन्हा सबसे पहले महात्मा गांधी पर बोले। उन्होंने कहा, गांधीजी सिर्फ हाई स्कूल डिप्लोमा किए थे। अब यहां बैठे लोग मुझसे सवाल करेंगे तो मैं यह बात पूरे तथ्यों के साथ कह रहा हूं, इसका आधार है मेरे पास। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.