पत्रकार स्व. वैदिक जी की स्मृति को चिरस्थाई बनाया जायेगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 25-03-2023 05:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. वेदप्रताप वैदिक में अपार हिन्दी प्रेम भरा हुआ था। उन्होंने हिन्दी के लिए लगातार संघर्ष किया और हिन्दी भाषा में हस्ताक्षर करने का अभियान चलाया। वैश्विक स्तर पर उनके अच्छे संबंध थे। वे हर क्षेत्र में आगे रहते थे। स्व. वैदिक जी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने का कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान एम.पी. नगर स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्व. डॉ. वेदप्रताप वैदिक की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभी भी विश्वास नहीं होता है कि वैदिक जी हमारे बीच नहीं हैं। उनसे मेरी निरंतर बात होती थी। वे मुझे पत्रकार से बढ़ कर बड़े भाई लगते थे। सरस्वती जी उनकी कलम में विराजती थी। वे 13 साल की उम्र में हिन्दी सत्याग्रही बन गए थे। उन्होंने हिन्दी भाषा के लिए लगातार संघर्ष किया। स्व. वैदिक जी भौतिक रूप से चले गये, लेकिन वे हमेशा अमर रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अंग्रेजी का मतलब विद्वता कतई नहीं हैं। यह मानसिक गुलामी का प्रतीक है। मैं जहाँ भी जाता हूँ वहाँ गर्व से हिन्दी बोलता हूँ। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बुरा नहीं है, लेकिन मानसिक गुलामी को उतार फेंक दें तो यही वैदिक जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में हिन्दी के लिए सीटें रिजर्व की जायेंगी। हर देश अपनी भाषा पर गर्व करता है। हमें हिन्दी भाषा पर गर्व होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री अभय छजलानी जी के चरणों में भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. वैदिक और स्व. श्री छजलानी ज्ञान, भक्ति और कर्म के त्रिवेणी संगम थे। मध्यप्रदेश हीरों की खदान है, प्रदेश में फिर कोई नया हीरा यहीं से निकलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुरूआत में स्व. डॉ. वैदिक जी की जीवन उपलब्धियों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन और विकल्प समाचार-पत्र के विशिष्ट अंक का विमोचन किया। स्व. डॉ. वेदप्रताप वैदिक के जीवन पर केन्द्रित फिल्म भी दिखाई गई।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्व. डॉ. वैदिक मुझे राह दिखाने वालों में से एक थे। निश्चित रूप से उनका इस दुनिया से चले जाना मेरे लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ हिन्दी को आगे बढ़ाने के लिए भी बड़ा कार्य किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति श्री के.जी. सुरेश ने कहा कि स्व. वैदिक जी के हिन्दी प्रेम में कभी अंग्रेजी का विरोध नहीं था। उन्होंने अंग्रेजी में भी पुस्तक लिखी। वे हिन्दी को वैश्विक स्तर पर फैलाना चाहते थे। उन्होंने पत्रकारिता में राष्ट्रहित के‍ लिए कभी समझौता नहीं किया। उनके जाने से पूरे देश और हिन्दी जगत में कमी महसूस होगी। उन्होंने स्व. छजलानी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व कुलपति श्री जगदीश उपासने ने कहा कि स्व. वैदिक जी अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ थे। उन्होंने धार्मिक कार्य भी किये। विश्व में हिन्दी को लाने के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। वे एक योद्धा पत्रकार थे। प्रो. शिवकुमार विवेक और स्व. वैदिक के सुपुत्र श्री सुपर्ण ने भी अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.