आनंद से भरपूर आनंदम का सफलतम एक दशक पूर्ण

Updated on 01-02-2023 05:25 PM
इंदौर, 31 जनवरी, 2023: समाजसेवा ही जीवन की असली सेवा है, जो भी इसका मोल समझ लेता है, जीवन से एक स्तर उठकर जीने में विश्वास रखता है। फिर उसे समाज के लिए समर्पण की भावना ही सर्वोपरि होती है। ऐसी ही एक संस्था, आनन्दम एक या दो नहीं, बल्कि विगत दस वर्षों से समाज के हित में पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करती आ रही है। इस महीने पूरे हुए सफल दस वर्षों के आनंदम के इस सफर को जश्न के रूप में मनाया गया, जिसके समारोह का आयोजन आनन्दम के ट्रस्टी श्री हरमिंदर सिंह भाटिया के फार्म हाउस पर उत्साहपूर्वक किया गया। विशेष बात यह है कि इसमें आनन्दम के सबसे वरिष्ठ सदस्य 94 वर्षीय श्री शान्ति भाई भी उपस्थित रहे और उनका आनन्दम ट्रस्टी श्री हरमिंदर सिंह भाटिया द्वारा सम्मान भी किया गया। इस समारोह में 120 सदस्यों ने भाग लिया।  

श्री एस बी खंडेलवाल, सचिव, आनन्दम कहते हैं, "आनन्दम की दसवीं वर्षगाँठ दोहरी खुशी लेकर आई है, जब अबू धाबी के एक उदार दानदाता श्री निर्भय वैद्य से प्रति वर्ष दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता का वचन प्राप्त हुआ है। इस राशि का उपयोग विद्या कार्यक्रम एवं जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं हेतु किया जाएगा। निश्चित रूप से यह अनुदान आनन्दम की समाज सेवा की गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए एक स्तर ऊपर स्थान देने में सहायक होगा।"

आनन्दम की स्थापना वर्ष 2013 में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए की गई थी, जिसे इस माह एक दशक पूरे हो गए हैं। आज आनन्दम सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण तक ही सीमित नहीं है, इसके द्वारा समाज कल्याण की कई योजनाएँ प्रारम्भ की गई हैं, जिसमें गरीब वर्ग की मेधावी बालिकाओं की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति की योजना 'विद्या' का संचालन किया जा रहा है। आनन्दम की समाज कल्याण की इस फ़्लैगशिप योजना के तहत अब तक 535 बालिकाओं को 24.92 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

इसके अलावा भी आनंदम अन्य कई योजनाओं को दिशा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें निःशक्त बुजुर्गों को मासिक राशन, गरीब महिलाओं को रोज़गारमुखी प्रशिक्षण तथा अनुभूति विज़न के मल्टी डिसेबिलिटी वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी दवाओं के लिए आर्थिक सहायता आदि शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.