कमल नाथ बोले, मध्य प्रदेश चुनाव में यादव समाज के प्रतिनिधियों को टिकट देंगे

Updated on 17-04-2023 08:40 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में यादव समाज के जनप्रतिनिधियों को टिकट देगी। साथ ही सत्ता में आने पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। हमारी सरकार ने इस वर्ग को आरक्षण दिया भी था, पर भाजपा सरकार ने इसे समाप्त करा दिया। वे राजधानी के मानस भवन में शनिवार को हुए यादव समाज के जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यहां नाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

केंद्र सरकार की जातिगत गनगणना जारी

कमल नाथ ने स्व़ मुलायम सिंह यादव, सुभाष यादव और शरद यादव का स्मरण करते हुए कहा कि समाज के इन नेताओं ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना करानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि कमल नाथ ने हमेशा ओबीसी वर्ग और यादव समाज का सम्मान किया है।

एक ही बार आग्रह करने पर उन्होंने भोपाल के अपेक्स बैंक भवन का नाम सुभाष यादव भवन रख दिया। कोई और नेता होता तो ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को प्रचारित करने के लिए प्रदेश में बड़े कार्यक्रम करता, लेकिन कमल नाथ ने पूरी शालीनता से आरक्षण दिया था। कार्यक्रम में 42 जिलों के सरपंच, जनपद, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद और निकायों के अध्यक्ष शामिल हुए।

किसने-क्या कहा

 पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि जातिगत समीकरण पर टिकट वितरण नहीं होना चाहिए। जो काबिल हैं उन्हें मौका मिलेगा। मजबूत को टिकट मिलेगा तो पार्टी भी मजबूत होगी।

- विधायक संजय यादव ने कहा कि सिर्फ खानापूर्ति के लिए जातिगत आधार पर टिकट वितरण न हो। अहीर रेजीमेंट के गठन पर भी कुछ नहीं हुआ।

- पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव यादवों को उनकी संख्या बल के आधार पर ही टिकट मिलना चाहिए।- समाज के राष्ट्रीय महासचिव दामोदर यादव ने कहा कि प्रदेश में 46 सीट यादव बाहुल्य हैं। 20 से 25 सीटों पर यादव समाज के जनप्रतिनिधियों को टिकट दिया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.