सेमीफाइनल में कर्नाटक ने MP को हराया; दूसरे मैच में तमिलनाडु आगे

Updated on 16-03-2023 06:48 PM

भोपाल में चल रहे 34वें डाक नेशनल हाकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच गुरुवार से शुरू हुए। पहला मुकाबला मध्यप्रदेश और कर्नाटक टीमों के बीच हुआ। दोनों टीमों का फुल टाइम स्कोर 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद कर्नाटक ने मध्यप्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में करा दिया और फाइनल में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश की टीम पिछले टूर्नामेंट की चैम्पियन रही थी, लेकिन इस बार सेमीफाइनल में हार गई। दोपहर 12 बजे से दूसरा सेमीफाइनल ओडिसा-तमिलनाडु के बीच शुरू हो गया। पहले हॉफ टाइम में तमिलनाडु 4-0 से आगे हैं। 17 मार्च को फाइनल मैच होगा।

इससे पहले 13, 14 और 15 मार्च को लीग मैच खेले गए। रैंकिंग की टेबल पर चार टीमें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, ओडिसा और तमिलनाडु रही। इन्हीं के बीच सेमीफाइनल मैच शुरू हो गए। अब तक के मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीमें ने अच्छा परफॉरमेंस किया था, लेकिन पहले सेमीफाइनल में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, पहला मुकाबला काफी रौचक रहा।

छह टीमों के सवा सौ से ज्यादा खिलाड़ी शामिल
डाक विभाग यह टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओड़िसा और पंजाब समेत कुल छह डाक परिमंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट लिंक रोड नंबर-1 स्थित मेजर ध्यानचंद हाकी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब और उत्तरप्रदेश लीग मैच हारने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

मप्र की टीम का दावा मजबूत था
मध्यप्रदेश की टीम से कई ऐसे प्लेयर भी थे, जो इंटरनेशनल स्तर तक खेल चुके हैं। इनमें मोहम्मद उमर भी शामिल हैं। इनके अलावा और भी कई खिलाड़ी है तो नेशनल-इंटरनेशनल लेवल तक खेल चुके हैं। इसलिए मध्यप्रदेश की टीम का दावा मजबूत था, लेकिन पहला सेमीफाइनल टीम हार गई। बता दें कि 33वीं अखिल भारतीय डाक हाकी प्रतियोगिता का खिताब मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के नाम ही रहा था। इस बार भी जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था, पर ऐसा नहीं हो पाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.