केजरीवाल और मान करेंगे सभा; दावा- BJP, कांग्रेस के पदाधिकारी AAP जॉइन करेंगे

Updated on 14-03-2023 07:06 PM

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) आज शंखनाद करेगी। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जनसभा करेंगे। दोनों दोपहर 2.15 बजे भोपाल आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का जुटना सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गया है।

AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप पाठक और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह जून करीब एक महीने से MP में ही डेरा डाले हुए हैं। संदीप पाठक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यकर्ताओं की बैठकें ले चुके हैं। AAP नेताओं का दावा है कि कार्यक्रम में BJP, कांग्रेस और दूसरे दलों के कई नेता और पदाधिकारी AAP जॉइन करेंगे।

प्रदेश में AAP की 1 मेयर और 52 पार्षद
आम आदमी पार्टी ने पिछले साल हुए नगरीय निकाय के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे। सिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने रानी अग्रवाल को मेयर बनाने में कामयाबी हासिल की। सिंगरौली के अलावा पार्टी के प्रदेश भर में 52 पार्षद जीते थे। नगरीय निकाय के चुनाव में AAP को 6.3% वोट मिले थे। पंचायत चुनाव में 10 जिला पंचायत सदस्य, 27 जनपद पंचायत सदस्य और 118 सरपंच चुनाव जीते थे।

जनता से पूछकर तय होगा AAP का CM कैंडिडेट
AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का कहना है, हमारी पार्टी की यही नीति रही है कि हम मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव के मैदान में जाते हैं। लेकिन, हमारा उम्मीदवार जनता के ऊपर थोपा नहीं जाएगा, बल्कि हम जनता से पूछकर ही मप्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेंगे।

भोपाल में ट्रैफिक प्लान में बदलाव

दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में गोविंदपुरा टर्निंग से अन्ना नगर तिराहा, कॅरियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट न-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्यूरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले रास्तों और भेल दशहरा मैदान रहेंगे। इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी वाहन, माल वाहक व भारी वाहन इस क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें गोविंदपुरा टर्निंग से अन्ना नगर तिराहा, कॅरियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, गांधी चौराहा, सिक्यूरिटी लाइन चौराहा की ओर नहीं आने-जाने दिया जाएगा।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

  • महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कॉलेज की ओर आने वाला ट्रैफिक गेट नं-6 से गुलाब उद्यान तिराहा, कस्तूरबा अस्पताल, आईएसबीटी, चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।
  • चेतक ब्रिज गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सांची डेयरी कट प्वाइंट, कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर गेट नं 06, बरखेड़ा मार्केट होते हुए जाना होगा।
  • आईटीआई तिराहे से कॅरियर कॉलेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन सिक्यूरिटी लाइन चौराहे से सावंतिका पेट्रोल पंप तिराहा होकर जा सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.