कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और भरतनाट्यम की चपल थिरकन में दमका खजुराहो

Updated on 22-02-2023 05:55 PM

नृत्य जीवन के आनंद की अनुभूति कराते हैं। फिर चाहे वे लोक नृत्य हों या शास्त्रीय नृत्य। भारतीय नृत्य-कला हमारी धर्म और संस्कृति से जुड़ी है इसलिए यह और भी आनंददायी हो जाती है। खजुराहो नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को ऐसे ही आनंद की अनुभूति हुई। श्रीलक्ष्मी गोवर्धनन के कुचिपुड़ी ,मैथिल देविका और संगियों के मोहिनीअट्टम तथा वैभव आरेकर एवं साथियों के भरतनाट्यम नृत्य की चपल थिरकन से एक बार फिर खजुराहो का वैभव दमक उठा। साथ ही पर्यटन की साहसिक गतिविधियों में विशेष कर हॉट एयर बैलूनिंग ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया। पर्यटकों ने उत्सव में ग्लैंपिंग, विलेज टूर, वॉक विद पारधी, ई-बाइक टूर, सेग-वे टूर, वाटर एडवेंचर जैसी रोमांचक गतिविधियों का मजा लिया। विशेष कर स्थानीय संस्कृति, कला और स्थानीय बुंदेली व्यंजनों के स्वाद का भी पर्यटकों ने लुत्फ उठाया।

समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत कुचिपुड़ी नृत्य से हुई। ख्याति प्राप्त नृत्यांगना श्री लक्ष्मी गोवर्धनन ने नृत्य में लयात्मक और गत्यात्मक पद एवं अंग संचालन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुचिपुड़ी के विशेष तरंगम प्रारूप में उन्होंने कृष्ण स्तुति से नृत्य की शुरुआत की। दरअसल यह स्तुति पूतना के कथानक पर थी।पूतना को कंस ने कृष्ण को मारने के लिए भेजा था। उत्कृष्ट नृत्य-कला एवं भाव प्रवण अभिनय से श्रीलक्ष्मी ने पूतना के चरित्र को बड़े ही सलीके से निभाया। वृन्दावन में कृष्ण के आने की खुशियाँ और इन खुशियों में पूतना का खो जाना, बाल कृष्ण से मिल कर मातृत्व भाव का पैदा होना यह सब श्रीलक्ष्मी ने नृत्य भावों में ऐसे पिरोया कि दर्शक विभोर हो गए। अंत मे कृष्ण द्वारा पूतना वध करने और उसे मोक्ष प्रदान करने के अभिनय ने भी दर्शकों को एक अलग ही अनुभूति कराई।श्रीलक्ष्मी ने तरंगम से अपने नृत्य का समापन किया। कर्नाटक शैली के विभिन्न रागों और तालों से सजी यह प्रस्तुति अद्भुत थी। कुचिपुड़ी में तरंगम एक हैरत अंगेज प्रदर्शन है। इसमें श्रीलक्ष्मी ने पीतल की थाली की रिम यानी किनारी पर लयबद्ध होकर पैरों की गति को निष्पादित किया। इसमें उनका कौशल देखने लायक था। इस प्रस्तुति में नटवांगम पर वरुण राजशेखरन, गायन पर वेंकटेश्वरन, मृदंगम पर श्रीरंग सीटी एवं वायलिन पर राघवेंद्र प्रसाद ने साथ दिया।

आज की दूसरी प्रस्तुति मैथिल देविका और उनके साथी धनुक़ एवं अर्जुन की मोहिनीअट्टम की थी। देविका और उनके साथियों ने तीन प्रस्तुतियाँ दीं। पहली प्रस्तुति आदि शंकराचार्य कृत सौंदर्य लहरी से थी। सौंदर्य लहरी केवल काव्य ही नहीं यह तंत्र ग्रंथ भी है। मैथिल देविका और उनके दोनों साथियों ने इस कृति में माँ भगवती के अद्वैत से लेकर भक्ति की तांत्रिक क्रियाओं को बखूबी नृत्य मुद्राओं के साथ पेश किया। अगली कड़ी में उन्होंने श्री नारायण गुरु कृत भद्रकाली अष्टकम पर प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने माँ भद्रकाली के रूपों को नृत्यभावों में समाहित कर पेश किया। नृत्य का समापन उन्होंने उच्चशिला रचना से किया। मैथिल वेणुगोपाल की इस रचना पर मैथिल देविका और उनके साथियों ने संगीत की सोपान शैली में विभिन्न लयों में हस्त एवं पदमुद्राओं के साथ बखूबी पेश किया।

आज की सभा का समापन वैभव आरेकर और उनके नौ साथियों के भरतनाट्यम नृत्य से हुआ। सांख्य डांस कंपनी के जरिये वैभव आरेकर और उनके साथी ने खजुराहो के वैभवशाली मंच पर "अभंग रंग" की प्रस्तुति दी। दरअसल ,इस प्रस्तुति को रामायण से लिया गया था। भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम की महिमा को बखान करते तीन कथानकों में ताड़का बध, अहिल्या उद्धार और सीता स्वयम्बर की कथा को वैभव और उनके साथियों ने नृत्य, भावों, अंग और पद संचालन से बखूबी पेश किया। ये सम्पूर्ण प्रस्तुति मराठी अभंगों पर की गई। नृत्य का समापन मराठी अभंग में विट्ठल दर्शन रचना से किया। इस पूरी प्रस्तुति का संगीत संयोजन अरुणा साईंराम, के. गणेशन एवं जयंत निरडकर का था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.