खेलो इण्डिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-01-2023 06:02 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। भोपाल सहित इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर और बालाघाट में होने वाले आयोजनों से प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर्स को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान समत्व भवन में बैठक में 30 जनवरी से शुरू होने वाले खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ती गौड़ मुखर्जी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 30 जनवरी को शाम 7 बजे करेंगे। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में लगभग 21 हजार लोग सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के खेलों के प्रति दृष्टिकोण पर प्रस्तुतिकरण भी होगा। साथ ही तिरंगा लाइट शो, महाकाल और नर्मदा नदी पर विशेष प्रस्तुति होगी। सुप्रसिद्ध कलाकार अभिलिप्सा पांडा द्वारा हर-हर शंभु तथा नटराज ग्रुप द्वारा तांडव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न अंचलों के नृत्य और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' थीम पर नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक शान, नीति मोहन तथा बैनीदयाल, देशभक्ति और खेलों पर आधारित गीत प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जी-20 देशों के ध्वजों के साथ “वसुधैव कुटुम्बकम’’ की थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और भव्य आतिशबाजी भी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.