केआईपी दल ने किया खजुराहो भ्रमण:प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से हुए अभिभूत, मप्र टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से में चलाया जा रहा प्रोग्राम'

Updated on 15-01-2023 04:26 PM

विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित 'नो इंडिया प्रोग्राम' के तहत अप्रवासी मूल के युवा विद्यार्थियों के एक दल को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी के तहत यह दल खजुराहो के भ्रमण पर है। जहां सभी ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल खजुराहो मंदिर समूह देखा।

मंदिर के एतिहासिक महत्व, अद्भुत वास्तुकला देख सभी अभिभूत हो उठे। दल ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को देखा और खजुराहो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

खजुराहो भ्रमण के पूर्व सभी ने सांची, भोपाल और उज्जैन का भ्रमण भी किया। जिसके बाद सभी मड़ला स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे। यहां से सभी मप्र टूरिज्म बोर्ड रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के तहत संचालित होम स्टे और आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप भी देखेंगे फिर ओरछा भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारतीय मूल के युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं साहित्य के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के उद्देश्य से भारतीय विदेश मंत्रालय 'नो इंडिया प्रोग्राम' संचालित किया जाता है। यह कार्यक्रम मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, दक्षिण अफ्रीका, जमैका के युवाओं को वरीयता के साथ दुनिया भर के भारतीय मूल के युवाओं के लिए खुला है। कार्यक्रम 2003 से अस्तित्व में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.