बड़वानी, हरदा, सिवनी और जबलपुर जिलों में होंगे लाड़ली बहना और हितग्राही सम्मेलन

Updated on 12-04-2023 06:35 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना के संबंध में पूरे प्रदेश की बहनें जागरूक हो रही हैं। विभिन्न जिलों में हो रहे सम्मेलनों में बहनों की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही हैं। योजना के लिए पात्रता की जानकारी भी बहनों को मिल रही है। इसके फलस्वरूप आज दिनाँक तक योजना का लाभ लेने के लिए 83 लाख बहनों के प्रपत्र भरने का कार्य किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समत्व भवन में हुई बैठक में आगामी 13 अप्रैल को बड़वानी जिले के निवाली में होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर से प्राप्त की। सम्मेलन में लगभग 150 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना सम्मेलन के साथ विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी, श्रेष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान, हितग्राहियों को हित लाभ वितरण, सीएम फैलो, जन सेवा मित्रों और पेसा मोबेलाइजर्स की भागीदारी से कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से किया जाए। कलेक्टर बड़वानी ने बताया कि डॉ. चिन्मय पण्डया की उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा इसी दिन जिले के सालीटांडा राजपुर में भी एक कार्यक्रम हो रहा है, जिसके साथ हितग्राही सम्मेलन की रचना की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान जनजातीय नायकों के साथ ही जनजातीय वर्ग के समाज-सुधारक स्व. डेमानिया बाबा को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आगामी 19 अप्रैल को हरदा जिले के टिमरनी में होने वाले हितग्राही सम्मेलन, भू-अधिकार योजना हितग्राहियों को लाभान्वित करने और विभिन्न कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन के संबंध में कलेक्टर हरदा से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन स्थल पर विकास प्रदर्शनी लगाने के साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी के अवलोकन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी जिले के केवलारी में 20 अप्रैल को होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन और इसी दिन जबलपुर के गैरीसन ग्राउण्ड में होने वाले हितग्राही सम्मेलन की तैयारियों संबंधी दोनों जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.