लाड़ली बहना योजना से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेगी-श्री सखलेचा

Updated on 07-02-2023 05:15 PM

सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में सिंगोली में विकास यात्रा ग्राम जराड़ से प्रारंभ होकर सोमवार को चक सोडीजर बडी, धनगांव, धारडी कदवासा एवं ग्राम थडोद पहुंची। विकास यात्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में अपार समर्थन मिल रहा है। लोग उत्साहपूर्वक विकास यात्रा में शामिल हो रहे है।

मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान गाँव धनगांव में 43.53 लाख लागत से बनने वाले उप स्वास्थ केंद्र भवन का भूमिपूजन कर शिलान्यास भी किया।मंत्री श्री सखलेचा ने इस अवसर पर कहा, कि प्रदेश सरकार की मंशा है, कि हर व्यक्ति, हर परिवार आत्मनिर्भर बने। सभी आत्मनिर्भर होंगे, तो प्रदेश व देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होने कहा, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2024 तक कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। सभी को पक्की छत सरकार उपलब्ध करवायेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर रहे है। इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये का भुगतान सरकार करेगी।

मंत्री श्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होने छात्र-छात्राओं से कहा, कि वे लक्ष्य निर्धारित कर, उसे हासिल करने का प्रयास करें और आगे बढ़े। विकास यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में ग्रामीणों ने मंत्री श्री सखलेचा का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया।

इस मौके पर जनप्रतिनिधि,ग्रामीण एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.