समाज में बहनों का सम्मान बढ़ायेगी लाड़ली बहना योजना: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 16-02-2023 05:13 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिस समाज में बहन-बेटियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अच्छी हो वही समाज तेजी से तरक्की कर सकता है। हमारे वेद और पुराणों में भी कहा गया है कि ईश्वर वहीं वास करते हैं जहाँ बहन-बेटियों को इज्जत एवं सम्मान दिया जाता हो और उनकी पूजा की जाती हो। समाज में बहनों का सम्मान बढ़ाने के लिये प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। इस योजना में गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रूपये राज्य सरकार जमा करेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान जबलपुर में बड़ा पत्थर रांझी स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति के श्रीमद् शिव महापुराण कथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान शिव ही थे जिन्होंने सृष्टि को बचाने के लिये समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर अदभुत है। उनके भक्तों में देवता और दैत्य दोनों शामिल हैं। भगवान शिव ने सभी को प्यार और स्नेह दिया तथा जियो और जीने दो का संदेश दुनिया को दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान शंकर का ही आशीर्वाद है कि उन्होंने अपना जीवन बहनों, भांजे- भांजियों और प्यारी जनता के कल्याण के लिये समर्पित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था। बेटियों की तुलना में बेटे ज्यादा पैदा हो रहे थे। लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू होने के बाद अब स्थिति में काफी बदलाव आया है। समाज में बेटे और बेटियों के बीच भेद खत्म हो रहा है। आज बेटियाँ पैदा होते ही लखपति बन रही हैं। प्रदेश में लगभग 44 लाख बेटियाँ हैं जो लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेकर लखपति बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों की स्थिति बेहतर होने के बाद उनके मन में अपनी बहनों के लिये भी कुछ करने का विचार आया और उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की बहनों के बैंक खाते में वर्ष में एक बार नहीं बल्कि हर माह एक-एक हजार रूपये उनकी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में दो बहुयें हैं, तो दोनों के खाते में एक-एक हजार रूपये प्रतिमाह डाले जायेंगे। यदि सास माँ को पेंशन मिलती है तो उस राशि को मिलाकर हर माह एक हजार रूपये उनके खाते में भी लाड़ली बहना योजना में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान भोले शंकर से प्रदेश के भांजे-भांजियों, बहनों और भाईयों के कल्याण की प्रार्थना की।

विधायक श्री अशोक रोहाणी ने श्रीमद शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार जताया। मुख्यमंत्री का उन्होंने साफा पहना कर स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कथा वाचक आचार्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, श्री आशीष दुबे, श्री अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री सुंदर अग्रवाल, श्री विजय रोहाणी एवं श्री सचिन जैन सहारा आदि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.