दक्षिण अफ्रीका में आखिरी बार भोजन दिया; 18 फरवरी को सीएम कूनो के बाड़े में करेंगे रिलीज

Updated on 16-02-2023 05:57 PM

देश में चीतों के इकलौते घर कूनो अभयारण्य में 12 नए सदस्य आने वाले हैं। इनकी अगवानी के लिए कूनो पूरी तरह तैयार है। ये चीते दक्षिण अफ्रीका से विशेष अनुबंध के तहत लाए जा रहे हैं। इन्हें दक्षिण अफ्रीका में आखिरी बार खाना बुधवार को दिया गया। अब इन्हें अगला खाना भारत में 18 फरवरी को दिया जाएगा। इसी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान इन चीतों का कूनो में स्वागत करेंगे और उन्हें बाड़े में रिलीज करेंगे। उनके साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र पटेल भी होंगे।

कूनो अभयारण्य में पिछले साल सितंबर में 8 चीते नामीबिया से लाए गए थे। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर देश को समर्पित करते हुए बड़े बाड़े में रिलीज किया था। अब चीतों की दूसरी खेप दक्षिण अफ्रीका से आ रही है। इसके साथ ही कूनो में चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। चीतों की दूसरी खेप भारत लाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्लान पर अमल भी शुरू हो चुका है।

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका में 12 चीतों का हेल्थ चेकअप किया गया। इसके बाद उन्हें खाना खिलाया गया। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि चीते दो-तीन दिन में एक बार ही खाते हैं, इसलिए अब ये सीधे 18 फरवरी को खाएंगे। इस बीच पेट में ज्यादा खाना नहीं होने से इन्हें फ्लाइट में भी असुविधा नहीं होगी।

एयर फोर्स का विमान लाएगा ग्वालियर

दक्षिण अफ्रीका से चीतों की खेप 17 फरवरी की शाम रवाना होगी। इसे रिसीव करने के लिए एयरफोर्स का विशेष विमान जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के ओ आर टैम्बो एयरपोर्ट से चीतों को लेकर एयर फोर्स का ये जहाज 18 फरवरी की सुबह 10 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट बेस पहुंचेगा। जहां से 11 बजे सभी चीतों को एयर फोर्स के मालवाहक हेलिकॉप्टर से कूनो ले जाया जाएगा। करीब 30 से 35 मिनट में उन्हें ग्वालियर से कूनो पहुंचा दिया जाएगा। कूनो के अंदर हेलीपैड बनाए गए हैं। दोपहर 12.30 बजे तक इन्हें क्वारैंटाइन बाड़ों में रिलीज कर दिया जाएगा।

8 से 10 साल तक हर साल भारत लाए जाएंगे 12 चीते

पिछले महीने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चीते लाए जाने का करार हुआ था। इसके बाद अब 8 से 10 वर्षों तक हर साल 12 चीते भारत लाए जाएंगे। इसके बाद देश में चीतों की संख्या और भी बढ़ेगी। पहली खेप में जो 8 चीते कूनो आए थे, उनमें भी एक या दो के प्रेग्नेंट होने की संभावना है। चीतों को कूनो का माहौल इसी तरह रास आया, तो यहां 10 साल में 100 से ज्यादा चीते होंगे।

खुले जंगल में जल्द जाएंगे 8 चीते, देख सकेंगे पर्यटक

दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को कूनो लाए जाने के साथ अब जल्द ही उन 8 चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी भी की जा रही है। इन्हें छोड़ने का निर्णय चीता टास्क फोर्स के अधिकारी लेंगे, जिसके बाद पर्यटक भी चीतों को देख सकेंगे। खुले जंगल में छोड़े जाने के बाद चीते किस इलाके के जंगल में जाना और रहना पसंद करेंगे, यह तो उन्हें छोड़े जाने के बाद ही पता लग सकेगा, लेकिन कूनो के हर एक हिस्से में आवाजाही के लिए मुरुम मिट्टी वाली रोड बनाई जा रही है। गाड़ियों पर सवार होकर पर्यटक दूसरे वन्यजीवों के साथ चीतों को भी देख सकेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के चीतों के रहने लिए मुफीद

कूनो डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया एक-दूसरे से ज्यादा दूर नहीं हैं। इस वजह से वहां का वातावरण लगभग एक जैसा ही है। नामीबिया के चीतों को कूनो का वातावरण खूब भा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के चीतों के लिए भी यहां का वातावरण मुफीद है।

सीएम और वन मंत्री का कार्यक्रम निर्धारित

दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीतों को रिलीज करने के लिए इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह कूनो आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री 17 फरवरी यानी शुक्रवार को कूनो पहुंच जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान हेलिकॉप्टर से शनिवार को सुबह 11 बजे कूनो पहुंचेंगे। सीएम का दौरा कार्यक्रम अधिकारियों के पास पहुंच गया है।

डीएफओ बोले- तैयारी पूरी हो चुकी है

कूनो डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से कूनो में 18 फरवरी को चीते लाए जाएंगे। कूनो के अंदर हमने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह का दौरा कार्यक्रम हमारे पास आ गया है। चीतों की नई खेप के वेलकम के लिए हम उत्सुक हैं।

राष्ट्रीय टिकट संग्रह प्रदर्शनी में चीतों पर विशेष कवर

डाक विभाग ने राष्ट्रीय टिकट संग्रह प्रदर्शनी के मौके पर चीतों को दर्शाते हुए स्पेशल कवर जारी किया है। इसे भारत की प्राकृतिक धरोहर बताया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.