लॉ कॉलेज विवाद: दूसरी किताब के प्रकाशक की तलाश:प्रयागराज गई पुलिस, प्राचार्य और प्रोफेसर अभी भी गिरफ्त से दूर

Updated on 12-12-2022 05:32 PM

शासकीय नवीन लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्‌टरता फैलाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से दो आरोपियों तक जहां पुलिस पहुंच चुकी है वहीं दो अभी भी फरार हैं। कॉलेज के प्राचार्य और एक शिक्षक की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है साथ ही सामने आई दूसरी विवादित किताब के प्रकाशक को ढूंढने के लिए भी टीम प्रयागराज भेजी है। फिलहाल दूसरी किताब का प्रकाशक पुलिस गिरफ्त से दूर है।

जल्द करेंगे गिरफ्तार

मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये है मामला

पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शासकीय नवीन लॉ कॉलेज में प्राचार्य डॉ.इनामुर्रहमान को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कॉलेज के कुछ शिक्षकों पर धार्मिक कटट्ता फैलाने का आरोप लगाया, हालांकि प्राचार्य ने विद्यार्थियों के आरोपों से साफ इनकार कर दिया और उन्हें बेबुनियाद बताया। इस पर अगले दिन स्टूडेंट ने एक किताब ‘सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति’ सबूत के तौर पर पेश की। जिसे लेखिका डॉ.फरहत खान ने लिखा है। साथ ही स्टूडेंट लक्की आदिवाल की तरफ से भंवरकुआं थाने में भी एक आवेदन दिया गया। जिस पर पुलिस ने किताब की लेखिका डॉ.फरहत खान, प्राचार्य डॉ.इनामुर्रहमान, टीचर मिर्जा मोजिज बेग और किताब के प्रकाशक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

सबसे पहले लेखिका तक पहुंची पुलिस

केस दर्ज होने के बाद किताब की लेखिका डॉ.फरहत खान परिवार सहित फरार हो गई। उसके भाई अमजद की मदद से पुलिस लेखिका तक पहुंची। आखिरी बार लेखिका ने भाई अमजद से बात की थी और लोकेशन सेंधवा की निकली। वहीं अमजद की लोकेशन पुणे निकली। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया तो उसने लेखिका के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। लेखिका को किडनी में संक्रमण है। पुलिस ने नोटिस देकर उसे कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

प्रकाशक की पत्नी के बाद अब प्राचार्य और टीचर की तलाश

लेखिका के बाद पुलिस ने किताब के प्रकाशक अमर लॉ पब्लिकेशन की जानकारी निकाली तो फर्म पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड निकली। उसके लोकेशन मुबंई आई। बाद में उस तक भी पुलिस पहुंच गई और नोटिस देकर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। अब कॉलेज के प्राचार्य डॉ.इनामुर्रहमान और प्रोफेसर डॉ.मिर्जा मोजिज बेग की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। प्रोफेसर बेग के खरगोन स्थित घर भी पुलिस गई लेकिन वह नहीं मिला। वहीं प्राचार्य को इंदौर के अलावा देवास में भी पुलिस ने ढूंढा मगर कोई सुराग नहीं लगा है। पूर्व में वे देवास में भी पदस्थ रह चुके हैं।

प्रयागराज में दूसरी किताब के प्रकाशक की तलाश

वहीं कॉलेज में सामने आए पूरे मामले की जांच के लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सात सदस्यीय टीम गठित की थी। जिसमें भोपाल के अतिरिक्त संचालक डॉ.मथुरा प्रसाद भी शामिल थे। वे टीम के साथ इंदौर पहुंचे और कॉलेज में जांच की। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट और टीचर के बयान लिए। लौटते समय शिकायतकर्ता छात्र लक्की आदिवाल ने उन्हें एक किताब सौंपी। जिसमें भी विवादास्पद कंटेंट होने का दावा किया गया। ये किताब भी लेखिका डॉ.फरहत खान ने लिखी है। किताब का शीर्षक महिलाएं एवं आपराधिक विधि है लेकिन प्रकाशक अलग है। प्रकाशक सेंट्रल लॉ पब्लिकेशन है। पुलिस ने जांच की तो पता प्रयागराज का निकला। वहां जांच के लिए टीम भेजी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.