लोडिंग वाहन सहित साढ़े ३ लाख की शराब जब्त

Updated on 05-02-2022 10:26 PM


जबलपुर । शातिर शराब तस्करों द्वारा फिल्म पुष्पा की तर्ज पर लोडिंग वाहनों में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। लोडिंग वाहनों में गुप्त तहखाने बनाकर उनमें शराब छुपा कर मंडला से जबलपुर लाने वाले एक आरोपी को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दो लोडिंग वाहनों में रखी ३ लाख ६१ हजार रुपए कीमती अंग्रेजी शराब जब्त की। फरार एक चालक एवं शराब लोड करवाने वाले की तलाश की जा रही है।
बरगी टीआई रितेश पांडे ने बताया कि एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शशिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस बरगी प्रियंका शुक्ला के मार्ग दर्शन में थाना बरगी की टीम को १ आरोपी को गिरफ्तार करते हुये २ लोडिंग वाहन में लोड कर लायी जा रही ३ लाख ६१ हजार रूपये कीमती अंग्रेजी शराब जब्त की है। थाना बरगी टीआई रितेश पांडे के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि जिला मण्डला बम्हनी बंजर से २ लोडिंग टाटा सुपर ए.सी.ई. वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर जबलपुर लाई जा रही है , दोनो वाहन गजना नाला होकर निकलेंगे। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये गजना नाला मे नाकाबंदी की गयी सुबह मुखबिर के बतायेनुसार २ लोडिंग टाटा सुपर ए.सी.ई. वाहन आते दिखे जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो लोडिंग टाटा सुपर ए.सी.ई. वाहन क्रमांक एमपी ४९ डी २३१७ का चालक वाहन से उतरकर वाहन छोडकर भाग गया, दूसरे लोडिंग टाटा सुपर ए.सी.ई. वाहन क्रमांक एमएच ४९ डी ०६२३ के चालक को घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम उमेश कहार पिता जगन्नाथ कहार उम्र ३२ वर्ष निवासी रिकवारी झिरिया थाना चरगवॉ बताते हुये भागने वाले दूसरे लोडिंग वाहन चालक का नाम अंकित कुशवाहा निवासी कहानी घंसोर जिला सिवनी बताया। दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर दोनो वाहनों के पीछे डाले मे गुप्त तहखाना बना होना पाया गया, जिसे खोलकर चैक करने पर लोडिंग टाटा सुपर ए.सी.ई. वाहन क्रमांक एमएच ४९ डी ०६२३ में २६ पेटियो में से ९ पेटी गोवा रम, २ पेटी ओल्डमंक रम, २ पेटी आफिसर च्वाईस व्हिस्की, २ पेटी मैकडावन न.१ व्हिस्की, ३ पेटी बैगपाईपर व्हिस्की, ८ पेटी बाम्बे रम कीमती १ लाख ८६ हजार रूपये कीमती अंग्रेजी शराब रखी मिली। इसी प्रकार टाटा सुपर ए.सी.ई. वाहन क्रमांक एमएच ४९ डी ०६२३ में १२ पेटी बाम्बे रम, ६ पेटी बाम्बे व्हिस्की, २ बोरियों में ८० बॉटल ओल्डमंक रम, १ बोरी में ८ बॉटल मैकडावल रम कीमती १ लाख ७५ हजार रूपये की रखी मिली ७शराब के सम्बंध में पूछताछ करने पर पकडे गये आरोपी उमेश कहार ने उक्त शराब सौरभ सेन निवासी बम्हनी बंजर मण्डला द्वारा दोनों लोडिंग वाहनों में लोड करना बताया। उक्त शराब कहॉ ले जायी जा रही थी के सम्बंध में पूछताछ जारी है। लोडिंग टाटा सुपर ए.सी.ई. वाहन में लोड ३ लाख ६१ हजार रूपये कीमती अंग्रेजी शराब मय वाहन के जप्त करते हुये आरोपी उमेश कहार, अंकित कुशवाहा एवं सौरभ सेन के विरूद्ध धारा ३४(२) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उमेश कहार को गिरफ्तार कर फरार अंकित कुशवाहा एवं सौरभ सेन की तलाश जारी है।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका...............
आरोपी को गिरफ्तार करते हुये २ लोडिंग वाहन में लोड कर लायी जा रही ३ लाख ६१ हजार रूपये कीमती अंग्रेजी शराब जप्त करने मे थाना प्रभारी बरगी रीतेश पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, आरक्षक इंद्रकुमार विश्वकर्मा, अभिषेक कौरव, बसंत मेहरा, अनुज बघेल की सराहनीय भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.