इंदौर के पब्लिक ग्रीन बॉण्ड की एनएसई में लिस्टिंग 21 फरवरी को

Updated on 21-02-2023 06:55 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नवाचारी पहल के रूप में इंदौर के पब्लिक ग्रीन बॉण्ड का एनएसई में लिस्टिंग कार्यक्रम 21 फरवरी को सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागृह, भोपाल में होगा। इंदौर नगरपालिक निगम द्वारा खरगोन जिले के जलूद में स्थापित किये जा रहे 60 मेगावॉट के सोलर पॉवर प्लांट की फण्डिंग के लिये 10 फरवरी 2023 को 244 करोड़ रूपये के ग्रीन बॉण्ड के पब्लिक इशू जारी किये गये। ग्रीन बॉण्ड के पब्लिक इशू का 14 फरवरी को बंद होने के समय शाम 5 बजे कुल सब्सक्रिप्शन 720 करोड़ रूपये का रहा है। सोलर प्लांट बनने के बाद इंदौर नगर निगम को प्रतिमाह 5 से 6 करोड़ रूपये की बचत होगी।

ग्रीन बॉण्ड जारी करने वाला इंदौर देश का पहला नगरीय निकाय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर पालिक निगम इंदौर ग्रीन बॉण्ड का पब्लिक इशू जारी करने वाला देश का पहला नगरीय निकाय है। जारी किये गये प्रत्येक बॉण्ड का मूल्य एक हजार रूपये है। बॉण्ड लेने वाले निवेशकों को निगम 8.44 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से भुगतान करेगा। इन ग्रीन बॉण्डों को इण्डिया रेटिंग्स द्वारा “इंड एए+/स्टेबल’’ और केयर रेटिंग्स द्वारा “केयर एए, स्टेबल’’ मूल्यांकित किया गया है। अर्द्धवार्षिक कूपन भुगतान के साथ 3, 5, 7 और 9 वर्ष का विकल्प है। कूपन दर प्रतिवर्ष 8.25 प्रतिशत अर्द्धवार्षिक देय/प्रभावी प्रतिफल प्रतिवर्ष 8.42 प्रतिशत तक है। यह ग्रीन बॉण्ड पूरी तरह सुरक्षित, हस्तांतरणीय एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडेबल है।

नगर निगम इंदौर द्वारा किये जा रहे नवाचार

नगर निगम इंदौर द्वारा पर्यावरण में सुधार एवं ग्रीन ऊर्जा के लिये विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। सिटी बस सेवा में 650 सीएनजी एवं 120 इलेक्ट्रिक बसों का समावेश किया गया है। शहर में 126 चार्जिंग स्टेशन बनाये गये हैं। शहर में 100 अहिल्या वन और 4 नगर वन विकसित किये जा चुके हैं। ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर वर्षों से जमा 15 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का निपटान कर 2 लाख से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं। गीले कचरे के निपटाने के लिये बॉयो मिथेनेशन एवं बॉयो सीएनजी प्लांट स्थापित किये गये हैं। इनसे बनने वाली सीएनजी का उपयोग सिटी बसों में किया जा रहा है। अभी तक इन नवाचारों से कार्बन उत्सर्जन को कम कर लगभग 4 लाख कार्बन क्रेडिट अर्जित किये जा चुके हैं। इससे इनका वैश्विक बाजार में ट्रेडिंग कर 9 करोड़ रूपये की आय प्राप्त की जा चुकी है। इससे अन्य निकायों के लिये बिजनेस मॉडल बनाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.